Connect with us
Chamoli News today: bus reached Koteda village in dewal Chamoli first time, the villagers rejoiced PMGSY Road uttarakhand breaking news today
Image : social media (Chamoli News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News today: चमोली पहली बार कोटेडा गांव में पहुंची बस तो झूम उठे ग्रामीण PMGSY Road

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News today: चमोली पहली बार कोटेडा गांव में पहुंची बस तो झूम उठे ग्रामीण PMGSY Road

1 min read

Chamoli News today: लम्बे समय बाद कोटेडा गांव मे पहली बार पहुँची बस, ग्रामीणों ने किया भव्य तरीके से स्वागत, जमकर मनाई खुशी…

Chamoli News today: bus reached Koteda village in dewal Chamoli first time, the villagers rejoiced PMGSY Road uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ऐसे कई सारे गांव मौजूद हैं, जहां पर आज तक ना तो सड़क का निर्माण हुआ है और ना ही वहां पर वाहनों को ले जाने की कोई उचित सुविधा उपलब्ध है। इसी बीच ऐसी ही कुछ खबर चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां पर लंबे समय के बाद सड़क का निर्माण होने के चलते कोटेडा गांव में पहली बार बस पहुंची है। बस के पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने बस चालक व परिचालक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड मैदान में लू हीटवेव करेगी परेशान पहाड़ में बारिश से मिलेगी राहत

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल के कोटेडा गांव मे बीते सोमवार को पहली बार बस पहुंचने से ग्रामीणों ने खूब जश्न मनाया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और बस चालक तथा परिचालक को मिठाई खिलाकर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। बताते चले ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण के बाद वाहनों के चलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बस सेवा का ट्रायल मोटर मार्ग पर हुआ तो क्षेत्रवासी दौड़ते हुए चालक परिचालक के पास पहुंचे और उन्हें फूलों की माला पहनाई।

700 लोगों को मिलेगा फायदा (chamoli breaking news) 

बताया जा रहा है कि 2 साल पहले बोरागाड चौड कोटेडा के साढ़े तीन किमी मोटर मार्ग का 2 करोड़ 59 लाख की लागत से निर्माण हुआ था। पीएमजीएसवाई ने पिछले वर्ष काम पूरा किया था लेकिन कुछ अधूरे कटिंग और मोड़ों के कारण वाहनों का ट्रायल नहीं हो सका। अब इस मोटर मार्ग के बन जाने से लगभग 700 की आबादी को लाभ होगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड वाइब्रेंट विलेज में सेना ने 35 साल बाद खोला बंद स्कूल

जरूरत पड़ने पर वाहनों का किया जा सकेगा उपयोग (chamoli news today)

अब मार्ग पर वाहनों के चलने से गांव वालों को चार किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा और वाहन सेवा से बीमार और जरूरतमंदों लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। जहाँ जरूरत के समय पैदल चलने में लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता था वहीं अब लोगों की राह सुगम हो पाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top