Connect with us
Chamoli News today: polytechnic missing student Sachin Negi urgam ghati gopeshwar uttarakhand news live uttarakhand missing news
Image : social media ( Chamoli News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News today: चमोली 19 वर्षीय पालिटेक्निक छात्र 5 दिन से लापता परिजन परेशान

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News today: चमोली 19 वर्षीय पालिटेक्निक छात्र 5 दिन से लापता परिजन परेशान

1 min read

Chamoli News today: Chamoli News today chamoli missing student Sachin Negi चमोली का 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, तीन दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Chamoli News today: polytechnic missing student Sachin Negi urgam ghati gopeshwar uttarakhand news live uttarakhand missing newsSachin Negi missing student chamoli उत्तराखण्ड के चमोली जिले की उर्गम घाटी से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जहां का रहने वाला और गोपेश्वर में पढ़ाई कर रहा 19 वर्षीय छात्र अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र के कई दिनों से घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद आने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, जबकि पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

लापता छात्र की पहचान उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी सचिन नेगी पुत्र रमेश नेगी के रूप में हुई है। सचिन गोपेश्वर स्थित रौली ग्वाड़ पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Roorkee News Today: रूड़की 3 साल के बच्चे का शादी में अपहरण तंत्र मंत्र कर दे रहे थे बलि

देर रात दोस्तों से हुई थी आखिरी बातचीत (Missing Student Case chamoli breaking news today)

परिजनों के अनुसार 13 मई की रात करीब 11 बजे से 1 बजे के बीच सचिन की अपने कुछ दोस्तों से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया। परिवार का कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी कारणवश फोन बंद होगा, लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी सचिन घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Chamoli News live)

सचिन के अचानक गायब होने से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। माता लक्ष्मी देवी और पिता रमेश नेगी बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार के साथ मिलकर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सचिन शांत स्वभाव का युवक है और पढ़ाई को लेकर गंभीर रहता था। ऐसे में उसका अचानक इस तरह लापता होना सभी को परेशान कर रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों से मांगी मदद (Police Investigation)

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और युवक के संपर्कों के आधार पर जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सचिन नेगी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिवार के मोबाइल नंबर पर सूचना दें, ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़े :Pithoragarh missing woman: पिथौरागढ़ से लापता महिला ने कर ली दूसरी शादी पुलिस ने पकड़ा माथा

सोशल मीडिया पर भी चल रही तलाश (Uttarakhand Missing student uttarakhand news today)

युवक के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीर और जानकारी तेजी से साझा की जा रही है। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी छोटी जानकारी को नजरअंदाज न करें। परिवार ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर +91 7830556041 जारी किया है। वहीं पुलिस हेल्पलाइन पर भी सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल पूरा परिवार बेटे की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top