UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee News Today: रूड़की 3 साल के बच्चे का शादी में अपहरण तंत्र मंत्र कर दे रहे थे बलि
1 min read
Roorkee News Today: 3 साल के बच्चे का शादी समारोह में किया अपहरण, बलि देने की थी तैयारी, कॉल डिटेल से खुला राज, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Haridwar Roorkee News Today: A 3-year-old boy kidnapped from marriage being sacrificed tantra mantra uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैऔ जहां पर शादी समारोह से एक 3 साल के बच्चे का तंत्र मंत्र और जादू टोने के लिए अपहरण किया गया। वो तो गनीमत रही कि, पुलिस प्रशासन की सूझबूझ के चलते 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand EV Policy subsidy: उत्तराखण्ड ईवी पालिसी 2026 इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी छूट
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगतोवाली निवासी एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी इस दौरान शादी से 3 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया जिसे परिजनों ने आसपास काफी ढूंढा मगर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बाद में पुलिस प्रशासन के पास जाकर बच्चे की गुमशुदगी की दर्ज करवाई।
सर्विलांस व कॉल डिटेल की मदद से खुले राज ( Uttarakhand news today)
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नवनीत सिंह ने बच्चे की जल्द बरामदगी के लिए विशेष टीम का गठन किया और पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी SP देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंपी । इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू करते हुए तकनीकी जांच सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को हिरासत में लिया।
पुलिस प्रशासन को मिली बड़ी कामयाबी (haridwar news today)
पुलिस द्वारा गजे को हिरासत मे लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया जिससे पुलिस को आगे की कार्यवाही में मदद मिली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम बच्चे की खोज पर निकली। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी में उनको एक बाइक दिखी जिसमें बच्चा बैठा हुआ दिखा वो फोटो उन्होंने काफी लोगों को दिखाई उस आधार पर खुलासा कराया गया। तभी जैसी ही पुलिस पुरकाजी रोड स्थित एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो वहाँ एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खड़ा था, लेकिन पुलिस को देखते ही वह बच्चे को छोड़कर खुद फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand NEET PAPER LEAK 2026: नीट पेपर लीक आरोपी यश यादव का उत्तराखण्ड कनेक्शन
पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी ( haridwar news today)
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने तंत्र-मंत्र और जादू टोने के लिए बच्चे का अपहरण किया था, जो उसकी बलि भी दे सकते थे। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते 24 घंटे के भीतर ही बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
