UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh missing woman: पिथौरागढ़ से लापता महिला ने कर ली दूसरी शादी पुलिस ने पकड़ा माथा
1 min read
Pithoragarh missing woman: Pithoragarh missing woman case India uttarakhand पिथौरागढ़ की लापता महिला की कहानी ने पुलिस को भी किया हैरान, मुजफ्फरनगर में मिली और कर ली दूसरी शादी
Pithoragarh missing woman: got married second time Her husband also second marriage baluwakot Dharchula news uttarakhand breaking news today:Pithoragarh breaking news today Pithoragarh marriage news today उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सामने आया एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल धारचूला तहसील के बलुवाकोट क्षेत्र से लापता हुई 20 वर्षीय विवाहित महिला की तलाश जब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जाकर पूरी हुई, तो पूरी कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया जिसने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। मामला केवल गुमशुदगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिश्तों की ऐसी परतें खुलीं जिनसे कई सवाल खड़े हो गए। दरअसल न केवल लापता महिला ने दूसरी शादी निकली बल्कि जिस पति को शादी के एक साथ बाद छोड़कर महिला फरार हुई थी वह भी पहले से शादीशुदा निकला, मतलब उसकी भी यह दूसरी शादी थी।
यह भी पढ़े :Rudraprayag news today: रूद्रप्रयाग चंद्रशिला तुंगनाथ वज्रपात 2 पर आकाशीय बिजली गिरने की खबर
गुमशुदगी की रिपोर्ट से शुरू हुई जांच (Pithoragarh Missing Woman Case Divorce Lawyer India Family Court Lawyer)
पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के बलुवाकोट थाना क्षेत्र निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने 29 अप्रैल को अपनी पत्नी के अचानक घर से लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और पत्नी बिना किसी जानकारी के घर छोड़कर चली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को महिला की मौजूदगी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई।
सहेली के घर पहुंची, फिर हुआ नया रिश्ता (Pithoragarh Love Marriage Extra Marital Affair Law Online Marriage Certificate)
जांच के दौरान सामने आया कि महिला बलुवाकोट से निकलकर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अपनी एक सहेली के घर रहने लगी थी। बताया गया कि उसकी सहेली भी मूल रूप से धारचूला क्षेत्र की रहने वाली है। इसी दौरान महिला की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई।धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया। कुछ समय बाद महिला ने उस युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह भी कर लिया। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिला अपने नए पति के साथ रह रही थी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST: उत्तराखण्ड में 29 मई से SIR 8 जून से घर घर जाएंगे BLO
जांच में खुला एक और बड़ा राज (Relationship Twist Women Legal Rights After Marriage Bigamy Law in India)
मामला उस समय और अधिक पेचीदा हो गया जब पुलिस ने महिला के पहले पति के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, वह स्वयं पहले से शादीशुदा था। बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के अनुसार, उस व्यक्ति की पहली पत्नी उसे पहले ही छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन उसने कानूनी तौर पर तलाक लिए बिना ही करीब एक साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। यही तथ्य सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।
महिला को पिता के सुपुर्द किया गया (Dharchula Pithoragarh news today Police Investigation)
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला मुजफ्फरनगर में सुरक्षित मिली और उसने अपनी इच्छा से वहां रहने तथा दूसरी शादी करने की बात कही। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उसे वापस पिथौरागढ़ लाई और फिलहाल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने बताया कि मामले की सभी परिस्थितियों की जांच की गई है। महिला बालिग है और उसने अपने फैसले स्वयं लेने की बात कही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand CBSE 12th result 2026: हल्द्वानी की बिपाषा पौडियाल ने 12वीं में हासिल किए 97.6%
रिश्तों के उलझे समीकरण ने खड़े किए सवाल (Family Dispute Property Rights After Marriage)
एक ही कहानी में दो अधूरी शादियां, अलग-अलग रिश्ते और कानूनी उलझनों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। जहां एक ओर महिला ने नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया, वहीं दूसरी ओर पहले पति की वैवाहिक स्थिति ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। यह मामला अब रिश्तों में पारदर्शिता और वैवाहिक कानूनों को लेकर भी पूरे क्षेत्र में चर्चा का कारण बना हुआ है। कुल मिलाकर यह पूरी अजीबोगरीब कहानी जैसे को तैसा वाली कहावत को पूर्णतया चरितार्थ करते हुए दिखाई दे रही है।
