UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli News today: चमोली वनाग्नि से झुलसकर महिला की गई जिंदगी forest fire
1 min read
uttarakhand forest fire : जंगल की आग की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम..
Chamoli News today: Woman sureshi devi died due to burns in gairsain aadibadri uttarakhand forest fire breaking news today : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जंगल वनाग्नि की घटनाओं के कारण लगातार धधक रहे हैं, जिसके कारण लाखों की वन संपदा को तो नुकसान हो ही रहा है, लेकिन इसके साथ ही वनाग्नि की आग को बुझाने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां पर जंगल की आग की चपेट में आने से एक महिला की ज़िंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Srinagar news today: श्रीनगर गढ़वाल में डेढ़ साल की बच्ची की नाक से निकली सेफ्टी पिन
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के गैरसैण विकासखंड आदिबद्री तहसील के बूंगा गांव निवासी 51 वर्षीय सुरेशी देवी जंगल की आग के चपेट मे आ गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दरअसल बीते मंगलवार की देर शाम करीब 7:00 बजे सुरेशी देवी अपनी गौशाला जा रही थी। तभी इस दौरान जंगल की आग उनके गौशाला तक पहुंच गई जिसे सुरेशी देवी बुझाने का प्रयास करते समय उसकी चपेट में आ गई जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड वाइब्रेंट विलेज में सेना ने 35 साल बाद खोला बंद स्कूल
अज्ञात ने लगाई जंगल मे आग, महिला की गई ज़िंदगी ( Chamoli news today)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है बूंगा वन पंचायत में किसी अज्ञात द्वारा आग लगाई गई थी जो तेज आंधी तूफान के कारण सुरेशी देवी के गौशाला तक पहुंच गई थी।
धनपुर रेंज के रेंजर नवल किशोर ने जानें क्या कहा घटना को लेकर (chamoli forest fire news)
धनपुर रेंज के रेंजर नवल किशोर के अनुसार, उन्हें देर रात ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। सूचना पर तुरंत वनकर्मियों को रवाना किया गया। रेंजर के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने बूंगा वन पंचायत में आग लगाई जो तेज आंधी तूफान के कारण गौशाला के नजदीक पहुंच गई। आग बुझाने क दौरान महिला इसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, इस दौरान महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
