UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Srinagar news today: श्रीनगर गढ़वाल में डेढ़ साल की बच्ची की नाक से निकली सेफ्टी पिन
1 min read
Srinagar news today: डेढ़ साल की बच्ची के नाक से डॉक्टर ने निकाली सेफ्टी पिन, 3 दिन से नाक में फंसी थी पिन...
Srinagar news today: Safety pin from nose one and a half year old girl in Srinagar Garhwal Uttarakhand breaking live update latest news: छोटे बच्चे अक्सर खेल-खेल में कुछ इस तरह की हरकत कर देते हैं ,कि वो हरकत उनके जीवन पर कभी कभार भारी तक पड़ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पौड़ी जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक डेढ़ साल की बच्ची के नाक में सेफ्टी पिन फंस गई जिसे डॉक्टर ने तीन दिन बाद बच्ची के नाक से निकाला।
यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों ने 10 साल की बच्ची को छेड़ा लोगों ने की धुनाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में स्थित उप जिला संयुक्त अस्पताल में मौजूद ईएनटी डॉक्टर दिग्पाल दत्त ने एक डेढ़ साल की बच्ची के नाक में फंसी सेफ्टी पिन को बाहर निकाला। बताया जा रहा है की बच्ची के नाक में पिन तीन दिन से फंसी हुई थी। बच्ची बार-बार नाक में अंगुली डाल रही थी जिसकी नाक से बदबूदार डिस्चार्ज आना शुरू हो गया था और नाक में हल्की ब्लीडिंग भी हो रही थी।
बच्ची के स्वभाव में होने लगा था परिवर्तन ( pauri Garhwal news latest)
बच्ची लगातार चिड़चिड़ा बर्ताव कर रही थी ,जिस पर उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ईएनटी जांच में पता चला की बच्ची के नाक में सेफ्टी पिन फंसी हुई थी जिससे अंदर संक्रमण फैलने लगा था। काफी मशक्कत के बाद पिन को निकाला गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड वाइब्रेंट विलेज में सेना ने 35 साल बाद खोला बंद स्कूल
बच्चों के मामले मे ना करें अनदेखी ,डॉक्टर से तुरंत करवाएं जांच ( Pauri Garhwal srinagar news)
डॉक्टर ने बताया कि यदि वस्तु लंबे समय से नाक में फंसी रह जाए तो इससे गंभीर इन्फेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही अंदरूनी हड्डी गलने का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की हैं ,कि यदि बच्चा बार-बार नाक में अंगुली डाल रहा हो , वहीं दूसरी ओर नाक से बदबूदार पानी या खून आ रहा हो तो बिना देरी के तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। कभी कभार बच्चों की यह छोटी लापरवाही उनके जीवन पर भारी पड़ सकती हैं।
