Connect with us
Champawat breaking news Crime: Minor Girl Assaulted at Ceremony Victim Compensation Scheme
Image : सांकेतिक फोटो ( Champawat Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat Breaking News: चंपावत में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म एक गिरफ्तार….

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat Breaking News: चंपावत में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म एक गिरफ्तार….

1 min read

Champawat Breaking News Rape case of class 10th student: नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, मेहंदी रस्म में शामिल होने गई थी छात्रा, तीन युवकों ने की दरिंदगी

Champawat breaking news Crime: class 10th student gang rape at Ceremony Victim Compensation Scheme: उत्तराखंड के चंपावत जिले से देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मेहंदी की रस्म में शामिल होने गई एक नाबालिक छात्रा को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े :Dehradun gangrape case: टिहरी की युवती देहरादून होटल में मिला शव, पुलिस ने किया खुलासा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सल्ली गांव में एक 10 की छात्रा की सहेली की मेहंदी रस्म थी। छात्रा बीते दिन अपनी दोस्त की मेहंदी रस्म मे शामिल होने के लिए पहुंची थी। तभी इस दौरान छात्रा के साथ तीन युवकों ने मिलकर दरिंदगी की। छात्रा ने जैसे ही अपने घर पर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में ताला लगा दिया।

छात्र के साथ तीन युवकों ने की दरिंदगी (champawat news today) 

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने छात्रा को कमरे से बाहर निकाला। इसके साथ ही एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है जबकि अन्य आरोपी फरार है। बताया जा रहा है की पीड़िता छात्रा पढ़ाई के साथ चंपावत में आइसक्रीम पार्लर में काम कर परिवार का भरण पोषण करती है, जो अपने बीमार पिता का उपचार भी करा रही है।

यह भी पढ़े :Instagram love story: प्रयागराज में पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर नहीं पहचाना शादी का किया प्रस्ताव

रस्सी से बंधी निर्वस्त्र मिली छात्रा ( chamapwat news today)

पीड़िता के पिता ने बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी का कॉल आया था लेकिन कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें रस्सी से बंधी छात्रा निर्वस्त्र मिली। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है ,इसके साथ ही पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

आरोपियों में एक भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष तथा दूसरा पूर्व प्रधान शामिल

पिता की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के बीच कोतवाली के अंदर जमकर लात घुसे चले जिस पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है आरोपियों में एक भाजपा मंडल का उपाध्यक्ष तथा दूसरा पूर्व प्रधान और एक छात्र शामिल है। छात्र और पूर्व प्रधान रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top