Connect with us
Champawat News Hindi Pati block fire news
Image : social media ( Champawat News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat News Hindi: चंपावत में भीषण अग्निकांड एक व्यक्ति की गई जिंदगी घर जलकर राख

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat News Hindi: चंपावत में भीषण अग्निकांड एक व्यक्ति की गई जिंदगी घर जलकर राख

1 min read

Champawat News Hindi   : उत्तराखंड: चंपावत के सीमांत गांव में भीषण आग, घर में सो रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Champawat News Hindi Pati block fire news: उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे एक आवासीय मकान में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि घर का पूरा दूसरा मंजिल लपटों में घिर गया

यह भी पढ़े :Uttarakhand Roadways Bus Fire: हल्द्वानी में रोडवेज बस में लगी आग सकुशल बचे सभी यात्री

कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप(Champawat breaking news)

आग लगने के वक्त घर की दूसरी मंजिल पर 47 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट सो रहे थे। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि वे बाहर निकल भी नहीं पाए और मौके पर ही आग की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान गुरुवार को राजेंद्र अकेला घर मे थे ,जो खाना खाकर अपने पुराने मकान पर आ गए थे,जबकि उनकी पत्नी व बच्चे नए वाले मकान पर थे। आग लगने के दौरान राजेंद्र  गहरी नींद मे सो रहे थे।
गौर करने वाली बात यह है कि घर की पहली मंजिल पर रह रहे पशु सुरक्षित बच गए, लेकिन मकान का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़े :Palam fire news delhi: दिल्ली पालम इमारत में लगी आग, अब तक 7 की गई जिंदगी रेस्क्यू जारी

पुलिस, वन विभाग और स्थानीय टीम मौके पर पहुंची(Champawat Fire News) 

घटना की सूचना मिलते ही देवीधुरा चौकी पुलिस, थाना पाटी पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत वालिक गांव पहुँची। पुलिस ने मौके की गहन जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और विभागीय टीमें घटना के हर पहलू की जांच कर रही हैं, ताकि आग लगने की सटीक वजह स्पष्ट हो सके। बताते चलें मृतक राजेंद्र सिंह बिष्ट अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को हमेशा के लिए छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र  मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top