Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Palam fire news delhi: दिल्ली पालम इमारत में लगी आग, अब तक 7 की गई जिंदगी रेस्क्यू जारी
1 min read
Palam fire news delhi: Fire breaks out in building, 7 died including 3 children so far, rescue continues: दिल्ली के पालम में भीषण आग: चार मंजिला इमारत में लगी लपटों ने ली 7 जानें, कई झुलसे
Palam fire news delhi: Fire breaks out in building, 7 died including 3 children so far, rescue continues: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर देश की राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। दरअसल बुधवार को एक चार मंजिला इमारत में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिसमें कम से कम 7 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत व्याप्त है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के साथ ही राहत एवं बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दुकान से उठी चिंगारी, इमारत को निगल गई आग
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई। देखते ही देखते लपटें ऊपर की मंजिलों तक फैल गईं और पूरा भवन धुएं से भर गया। कई लोग अंदर ही फंस गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
दमकल की जंग, धुएं से जूझते लोग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए करीब 30 दमकल वाहनों को लगाया गया है। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश सफल होती नजर आ रही है। इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाकर काम किया। कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि कई धुएं की चपेट में आ गए।
अस्पताल में जिंदगी की जंग
घटना में घायल हुए चार लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन सभी को धुएं के कारण सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई थी।
इलाके में मची भगदड़, लोगों ने किया सहयोग
आग लगने के बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए दमकल और पुलिस की टीमों की मदद की।
जांच के आदेश, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह का खुलासा जांच के बाद ही होगा। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि इमारत में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और मानकों की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं लापरवाही तो इस त्रासदी की वजह नहीं बनी।
यह भी पढ़ें- Haldwani accident news today: हल्द्वानी डंपर की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
