UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand Roadways Bus Fire: हल्द्वानी में रोडवेज बस में लगी आग सकुशल बचे सभी यात्री
1 min read
Uttarakhand Roadways Bus Fire: चलती बस में लगी आग, SSP की सतर्कता से टला बड़ा हादसा (Uttarakhand Roadways Bus Fire Incident Haldwani)
Uttarakhand Roadways Bus Fire almora to Delhi bus incident haldwani: अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में नैनीताल रोड पर हल्द्वानी में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि समय रहते देवदूत बनकर आए नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार 10 यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।
यह भी पढ़े :Palam fire news delhi: दिल्ली पालम इमारत में लगी आग, अब तक 7 की गई जिंदगी रेस्क्यू जारी
रात 10 बजे दिखीं आग की लपटें (Uttarakhand Roadways bus Fire)
यह घटना बीते बुधवार रात करीब 10 बजे की है, जब एसएसपी मंजूनाथ टीसी अपने वाहन से नैनीताल रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने आगे चल रही रोडवेज बस (UK07 PA 6128) के टायरों के नीचे से आग की लपटें उठती देखीं। उस समय बस चालक शिवराज सिंह बिष्ट (निवासी अल्मोड़ा) इस खतरे से पूरी तरह अनजान था और बस लगातार आगे बढ़ रही थी।
ओवरटेक कर बस रुकवाई, सभी यात्रियों को निकाला (Uttarakhand Police Rescue Operation)
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही उन्होंने खुद मौके पर उतरकर पुलिस टीम, गनर और चालक की मदद से बस में मौजूद सभी 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर पाया काबू (Fire Control Operation)
आग को फैलने से रोकने के लिए एसएसपी ने पास के पेट्रोल पंप से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए। इसके बाद अपनी टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर भेज दिया गया।
टैक्स और बीमा में लापरवाही उजागर (Vehicle Insurance & Tax Issue)
जांच में सामने आया कि रोडवेज की यह 2024 मॉडल बस पिछले वित्तीय वर्ष के बाद से टैक्स जमा नहीं कर पाई थी। साथ ही परिवहन एप पर चेक करने पर यह भी पता चला कि वाहन का बीमा भी समाप्त हो चुका है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज की कई बसों का बीमा नहीं कराया जाता, और किसी हादसे की स्थिति में मुआवजे से जुड़े खर्च सरकार को अपने कोष से वहन करने पड़ते हैं।
SSP ने वाहन चालकों को दी सलाह (Road Safety Awareness Uttarakhand)
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करते रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
