Connect with us
Uttarakhand Kainchi Dham Road Accident: Woman Injured as Car Falls Into River on Almora-Haldwani Highway
Image : social media ( Kainchi Dham road accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम के पास नदी में गिरी कार महिला चालक घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Uttarakhand: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम के पास नदी में गिरी कार महिला चालक घायल

1 min read

Kainchi Dham road accident कैंची धाम के पास बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने के प्रयास में नदी में गिरी कार, महिला घायल

|Kainchi Dham Accident News| Nainital News| Uttarakhand News| नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कैंची धाम के पास एक बड़ा सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इन्हीं पत्थरों से बचने की कोशिश में एक महिला चालक अपनी कार से नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरा। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: देहरादून में 25 वर्षीय आकांक्षा चौहान मृत मिलीं, पुलिस जांच में जुटी

पत्थरों से बचने के प्रयास में हुआ हादसा (Kainchi Dham Road Accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी कंचन अपनी कार से हल्द्वानी की ओर जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार कैंची क्षेत्र के पास पहुंची, भारी बारिश के कारण ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। पत्थरों से बचने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन हाईवे से नीचे शिप्रा नदी की ओर जा गिरा।

पुलिस और सीपीयू ने चलाया रेस्क्यू अभियान (Rescue Operation Uttarakhand)

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस और सीपीयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने नदी क्षेत्र में उतरकर कार में फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड में एलटी शिक्षकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3100 से ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता खुला

सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया (Bhowali Hospital News)

रेस्क्यू के बाद घायल महिला को श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

बारिश के चलते हाईवे पर बढ़ा खतरा (Uttarakhand Heavy Rain News)

लगातार हो रही बारिश के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के कई हिस्सों में पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं संबंधित विभाग सड़क की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top