UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Deepak jethi army Martyr Pithoragarh: कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात पिथौरागढ़ के दीपक जेठी शहीद
1 min read
Deepak Jethi Army Martyr Pithoragarh : Indian Army Martyr News | सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक कुमार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Deepak Jethi Army Martyr Pithoragarh: deepak Kumar jethi askot didihat posted Siachen 7 Kumaon Regiment laddakh uttarakhand news today: समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक बेहद दुखद खबर लद्दाख के सियाचीन क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां देश सेवा में तैनात मां भारती का वीर सपूत शहीद हो गए हैं। शहीद जवान की पहचान दीपक कुमार जेठी के रूप में हुई है वे भारतीय सेना की 7 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे एवं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के अस्कोट के ओझा मल्ला गांव के रहने वाले थे।
यह भी पढ़े :Bageshwar bhukamp earthquake today: उत्तराखण्ड भूकंप के झटको से डोली बागेश्वर की धरती
Siachen Army News | ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान निधन
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की 7 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात दीपक कुमार जेठी की कुछ माह पहले सियाचिन में ड्यूटी लगी थी। कठिन परिस्थितियों के बीच तैनाती के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया।
Deepak jethi army Martyr Defense News India | आरआर अस्पताल में चल रहा था इलाज, नहीं बच सकी जान
गंभीर हालत में उन्हें RR Hospital Delhi में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज जारी था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया और रविवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
Martyr army soldier Deepak Kumar jethi Uttarakhand News Today | परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपक कुमार अपने पीछे पत्नी रीना जेठी, पांच वर्षीय पुत्र काव्यांश, वृद्ध मां और दो बड़े भाइयों को छोड़ गए हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था, जहां से यह दुखद सूचना पूरे गांव तक पहुंची।
यह भी पढ़े :Dehradun Breaking News Today: देहरादून में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…
Deepak jethi Pithoragarh martyr Last Rites Update | पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
जवान का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। गांव में अंतिम दर्शन के बाद पैतृक हंसेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
Emotional Tribute News | गांव में पसरा सन्नाटा, हर आंख नम
जैसे ही दीपक कुमार के निधन की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, माहौल गमगीन हो गया। दीपक कुमार की शहादत उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कठिन हालात में देश की रक्षा करते हुए उन्होंने जो बलिदान दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा।
