Connect with us
Dehradun aaj ki news: Angry teachers protest after Director of Primary Education ajay kumar Naudiyal was assaulted uttarakhand breaking
Image : social media ( Dehradun aaj ki news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun aaj ki news: प्राथमिक शिक्षा निदेशक पर मारपीट से आक्रोशित शिक्षक उतरे सड़क पर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun aaj ki news: प्राथमिक शिक्षा निदेशक पर मारपीट से आक्रोशित शिक्षक उतरे सड़क पर

1 min read

Dehradun aaj ki news: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट के बाद शिक्षकों ने 3 घंटे सड़क की जाम, थाने को घेरा

Dehradun aaj ki news: Angry teachers protest after Director of Primary Education ajay kumar Naudiyal was assaulted uttarakhand breaking: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते शनिवार को शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट ने कर्मचारी संगठनों में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना के बाद शिक्षकों ने करीब 3 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने रायपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

बता दें देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई हाथापाई के बाद शिक्षक और कर्मचारियों ने सड़क पर बैठकर धरना दिया। उन्होंने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के खिलाफ हंगामा किया। बीते देर शाम शिकायत दर्ज होने के बाद शिक्षक अपने घर लौटे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि यह गुंडाराज है, कल किसी पर भी इस तरह का हमला हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आंदोलन जारी रहेगा, इसके लिए प्रदेश के सभी संगठनों की राय लेकर जरूरत पड़ेगी तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार भी किया जा सकता है।

सोमवार को सभी कार्यालय रहेंगे बंद

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारी और संगठनों से आवाहन करते हुए कहा की प्रदेशभर के सभी कार्यालय सोमवार को बंद किए जाएंगे। यह भी चेतावनी दी गई है कि संगठन से जुड़े करीब एक लाख शिक्षक और कर्मचारियों के साथ छात्रों के अभिभावक भी आंदोलन के लिए बाध्य हो गए तो आरोपियों की ईट से ईट बज जाएगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आश्वासन मांगते हुए कहा कि शिक्षकों के ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए क्योंकि प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी उनके साथ है।

निदेशालय ने सभी संगठनों और परिसंघो के साथ रखी बैठक

बताते चले इस मामले में आज रविवार को निदेशालय ने सभी संगठनों और परिसंघो साथ बैठक रखी है। 28 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल रिटायर्ड हो रहे हैं लेकिन उससे पहले ही उनके साथ मारपीट की घटना ने समस्त अधिकारियों में हलचल मचा दी है।

भाजपा ने बताया घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा ने घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है ,संगठन आरोपी विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अराजकता और हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है उन्होंने कहा है कि जन समस्या उठाना एक पहलू हो सकता है लेकिन कानून के उल्लंघन की किसी को इजाजत नहीं है। शीघ्र पार्टी अपने रायपुर विधायक उमेश काऊ से जवाब तलब करेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top