Connect with us
Uttarakhand dehradun breaking news today: Case filed against BJP MLA Umesh Sharma Kau in raipur Education Director assault case
फोटो सोशल मीडिया dehradun breaking news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

1 min read

Uttarakhand dehradun breaking news today: Case filed against BJP MLA Umesh Sharma Kau in raipur Education Director assault case: देहरादून शिक्षा निदेशालय मारपीट प्रकरण: विधायक समेत समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

Uttarakhand dehradun breaking news today: Case filed against BJP MLA Umesh Sharma Kau in raipur Education Director assault case: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां शनिवार दोपहर को उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुए हंगामे ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई रायपुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।
Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

बिना सूचना पहुंचे विधायक, कक्ष में घुसने का आरोप

तहरीर के अनुसार शनिवार 21 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर विधायक अपने समर्थकों के साथ ननूरखेड़ा स्थित निदेशालय पहुंचे। आरोप है कि वे बिना पूर्व सूचना सीधे निदेशक कक्ष में प्रवेश कर गए। उस समय कक्ष में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी विभागीय कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि विधायक ने कर्मचारियों को बाहर जाने को कहा और कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

बंद कमरे में धमकी और कथित मारपीट

निदेशक ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के बाहर निकलने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, दरवाजा भीतर से बंद कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। हालात बिगड़ते देख स्टाफ ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। शिकायत के मुताबिक कुछ देर बाद जब दरवाजा खोला गया और बीच-बचाव का प्रयास हुआ, तब कथित रूप से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।
Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

चोट, तोड़फोड़ और दस्तावेज ले जाने का आरोप

निदेशक ने कहा है कि इस घटना में उन्हें आंख और चेहरे पर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कार्यालय की फाइलें फाड़ने, दस्तावेज साथ ले जाने और फर्नीचर फेंकने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने पुष्टि की है कि अजय नौडियाल की तहरीर के आधार पर विधायक उमेश शर्मा काऊ और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज

स्कूल नामकरण विवाद से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ रायपुर क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय का नाम बदलने की मांग थी। विधायक इस विषय पर बातचीत के लिए निदेशालय पहुंचे थे। निदेशक ने स्पष्ट किया था कि किसी भी सरकारी स्कूल का नाम परिवर्तन शासन स्तर पर तय होता है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान तनाव बढ़ा और मामला टकराव तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top