UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News: देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पलटन बाजार में हंगामा
1 min read
Dehradun Breaking News : देहरादून में मुस्लिम लड़के ने नाबालिक किशोरी से की छेड़छाड़, जबरन शौचालय में ले जाने की कोशिश, हिंदू संगठनों ने करवाया पलटन बाजार बंद
Dehradun breaking News: Dehradun: Minor Girl Alleges Assault Attempt by Juvenile; Protests Paltan Bazaar: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस वक्त भारी बवाल देखने को मिला जब एक मुस्लिम किशोर ने एक हिंदू नाबालिक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोप है कि किशोर जबरन नाबालिक किशोरी को शौचालय में ले जाने की कोशिश कर रहा था इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी हिंदू संगठन को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू किया इसके साथ ही आरोपी को जमकर पीटा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट कब आएगा मौनसून??
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के आढ़त बाजार क्षेत्र की निवासी एक महिला ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में महिला ने बताया कि उनके मकान मालिक के भांजे ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपित ने किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा इलाके में देखने को मिला तनाव (dehradun news today)
नाबालिक के साथ दरिंदगी की घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने आरोपित के कृत्य के विरोध में कोतवाली क्षेत्र में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। लोगों का आक्रोश इतना बढ़ गया था कि भीड़ ने आरोपित की दुकान और मकान पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की। कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।
मुस्लिम परिवार ने किराये पर दिया है कमरा (dehradun rape case news)
पीड़िता की मां का कहना है कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं। यहां वो आढ़त बाजार (पलटन) क्षेत्र में एक मुस्लिम व्यक्ति के घर पर किराये पर रह रहे थे। यहीं मकान मालिक और उसके बेटे व अन्य रिश्तेदार भी आते-जाते रहते हैं। साथ ही घर के सामने ही उनकी दुकान है।
रात को टॉयलेट जा रही थी लड़की तभी किशोर ने उठाया फायदा (dehradun breaking news)
महिला ने पुलिस प्रशासन को बताया कि जिस मकान में वो रहते हैं, उसके दूसरे मंजिल में शौचालय बना है। रात के करीब 1:00 बजे जब उनकी बेटी वॉशरूम यूज करने के लिए गई तो वह काफी देर तक वापस नहीं आई। जब महिला अपनी बेटी को देखने पहुँची तो वो वहाँ पर रो रही थी। महिला ने जब अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि मकान मालिक के भांजे ने उसको जबरन बाथरूम में खींचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: देहरादून में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने जीवन लीला की समाप्त…
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( dehradun news live)
पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी दानिश के खिलाफ BNS की धारा 65 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है आरोपी भी नाबालिक है जिसे पुलिस संरक्षण में लिया गया है इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
