Connect with us
Uttarakhand weather Update IMD alert 2026 monsoon date? Rain and thunder
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Weather Update)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट कब आएगा मौनसून??

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट कब आएगा मौनसून??

1 min read

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में आज बिगड़ेगा मौसम ओलावृष्टि के साथ चलेगी आंधी, गर्मी से मिलेगी राहत..

Uttarakhand weather Update IMD alert 2026 monsoon date? Rain and thunder : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक इन दिनों गर्मी के थपेड़े पड़ने शुरू हो गए है, जिसके चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं लोगों को चिपचिपी गर्मी भी परेशान कर रही है। इस बीच गर्मी से राहत देने वाली खबर सामने आ रही है, कि आज शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज तूफान देखने को मिल सकता है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बीते गुरुवार की अगर बात करें तो मौसम के तापमान में किसी प्रकार की कोई गिरावट देखने को नहीं मिली जिसकी वजह से दिनभर चटक धूप खिली रही।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 8 जिलों में आरेंज अलर्ट शुरू हुई बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार 19 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 20 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट रखा गया है।

यह भी पढ़े :UPNL Cut Off Date: उपनल कर्मचारियों की कट ऑफ डेट 2018 से बढ़ाकर 2024, मिलेगा समान वेतन

प्री मानसून जून में रहा सक्रिय ( Uttarakhand weather update)

प्री मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा हालांकि निचले व तराई वाले क्षेत्रों में वर्षा कुछ खास नही रही।शुरुआत में लगभग सामान्य समय से चला दक्षिण पश्चिम मानसून ठहराव लेते हुए आगे बढ़ रहा है जो कई जगह पर लंबा ब्रेक ले रहा है। यहीं कारण है कि प्रदेश में मानसून पहुंचने में कुछ दिन की देरी हो सकती है। अगले दो तीन दिन के भीतर प्रदेश में मानसून अपनी दस्तक देगा।

22 जून तक पहुुंचेगा मानसून (Uttarakhand weather breaking )

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है, इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आने वाले दिनों में पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी फिर से परेशान करने लगी है। लेकिन जल्द ही बारिश राहत दे सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top