UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: देहरादून में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने जीवन लीला की समाप्त…
1 min read
Dehradun NEET Student riya Kumari thapa Death Sparks Debate on Mental Health Counseling : नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की ज़िंदगी खत्म, परिजनों को लगा सदमा
Dehradun NEET Student riya Kumari thapa Death Sparks Debate on Mental Health Counseling : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उधम सिंह नगर के बाजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी…
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के पटेलनगर सेवला कलां चंद्रबनी की निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी थापा पुत्री राजेश मल्ल थापा ने बीते मंगलवार को अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। रिया नीट की छात्रा थी जो बीते दिन मकान के द्वितीय तल पर स्थित कमरे में लटकी मिली। बताया जा रहा है रिया खिड़की के ऊपरी हिस्से में दुपट्टे का फँदा लगाकर लटकी थी। परिजनों के अनुसार रिया ने इस बार नीट की परीक्षा दी थी जिसमें उसे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी लेकिन परीक्षा रद्द होने से वो निराश हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची जिन्हें मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: बागेश्वर की 21 वर्षीय रूपा सजवान की संदिग्ध हालात में मौत, मई में हुई थी शादी
मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद (dehradun news today)
सुसाइड नोट में लिखा था कि ‘बोझ बनने के लिए मुझे माफ कर दीजिए, इसमें किसी की गलती नहीं है शिवाय मेरी अपनी नाकाबिलियत के। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ, मुझे माफ कर दो। परिजनों ने बताया कि रिया रोज की तरह सोमवार की रात ऊपर वाले कमरे में पढाई करने गई थी और वहीं सोई थी सुबह जब रिया का भाई उसे बुलाने गया तो वह कमरे में फंदे से झूल रही थी।
