Connect with us
Dehradun Crime News: Man Allegedly Kidnapped, Brutally Tortured After Scooter Collision; FIR Registered
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Crime News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun: देहरादून में युवक को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun: देहरादून में युवक को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

1 min read

Dehradun Crime News देहरादून में युवक के साथ दरिंदगी की हदें पार, स्कूटी विवाद के बाद बंधक बनाकर की गई क्रूर यातना

Dehradun Crime News: Man Allegedly Kidnapped, Brutally Tortured After Scooter Collision; FIR RegisteredDehradun Crime News उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। पटेलनगर क्षेत्र में मामूली स्कूटी टक्कर के विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि दो युवकों ने एक राहगीर को बंधक बनाकर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किए। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ में महेंद्र लुंठी, भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी कांग्रेस से निष्कासित

पैदल जा रहे युवक को स्कूटी से मारी टक्कर (Patelnagar Assault Case)

पीड़ित युवक, जो जाखन क्षेत्र का निवासी है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जुलाई की शाम वह लालपुल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अंकुर और उसका साथी साहिल भी सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपनी गलती मानने के बजाय युवक को घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने युवक को कई जगह दांतों से भी काटा।

बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं (Dehradun Torture Case)

शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी युवक को जबरन पटेलनगर स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी की दुकान नंबर 106 में ले गए, जहां उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि वहां उसके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। उसे बिजली का करंट लगाया गया और गर्म लोहे की रॉड से शरीर को दागा गया। पुलिस शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। युवक के प्राइवेट पार्ट में पेचकस डालकर पीटा गया और करंट लगाकर फिर गर्म रॉड से दाग दिया जिसके गहरे चोट के निशान युवक के शरीर पर हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी का निधन

देर रात तक बनाया बंधक, फिर किसी तरह बची जान (Crime Investigation)

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे देर रात करीब तीन बजे तक बंधक बनाए रहे। मौका मिलने पर वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा और सीधे अपने परिजनों के पास पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार उसे तत्काल दून अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपियों की तलाश जारी (Dehradun Police Action)

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top