Connect with us
Uttarakhand news Hindi : Indian Army Jawan Bhawan Singh bhandari Passes Away During Leave in rudrapur
Image : social media ( Rudrapur news Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: रुद्रपुर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी का निधन

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: रुद्रपुर छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान भवान सिंह भंडारी का निधन

1 min read

Rudrapur news Hindi: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान भवान सिंह भंडारी की अचानक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

|Army Jawan Death News|Bhawan Singh bhandari| Rudrapur News Today| Uttarakhand News| उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। शहर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: टिहरी केतन लाल मामले में हाईकोर्ट ने कहा युवती की बात भी सुनी जाए…

लेह-लद्दाख से छुट्टी पर आए थे जवान (Indian Army Jawan News)

मृतक की पहचान 43 वर्षीय भवान सिंह भंडारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के रहने वाले थे और वर्तमान में रुद्रपुर के एकता विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। भवान सिंह भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। छुट्टी के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी।

देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत (Sudden Death Case)

परिजनों के अनुसार देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवार और आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार और परिचितों को गहरा सदमा लगा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का कारण स्पष्ट (Police Investigation)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह डिमरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ के बीच सीधी ट्रेन

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए जवान (Family Tragedy News)

भवान सिंह भंडारी अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, 17 वर्षीय बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बेटा इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और स्थानीय लोग घर पहुंचने लगे तथा दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top