UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News: होटल अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार
1 min read
Dehradun Fraud News: होटल के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपए की ठगी, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ आरोपी…
Dehradun Fraud News : उत्तराखंड में साइबर ठगो ने ठगी का कुछ इस तरह से विस्तृत जाल बिछाया है कि जिससे हर किसी का बच पाना दिन प्रतिदिन बेहद मुश्किल होता जा रहा है जिसके कारण उन्हें रोजाना लाखों करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर नामी होटल श्रृंखला चलाने वाली कंपनी के अकाउंटेंट को साइबर ठगो ने अपने जाल में फंसाकर 3.20 करोड रुपए का चूना लगाया है जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े :Almora cyber fraud: अल्मोड़ा व्हाट्सएप पर आई अनजान कॉल से बुजुर्ग को लगा 7 लाख का चूना
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल के परगना के निवासी सूरज मौला ने खुद को मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पेश करते हुए व्हाट्सएप के जरिए टिहरी जिले के निवासी व नामी होटल श्रृंखला चलाने वाली कंपनी के अकाउंटेंट को इस तरह अपनी बातों में फंसाया की उन्हे सीधा 3.20 करोड़ रुपये का चूना लग गया । दरअसल पीड़ित ने मई 2025 मे पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज करवाते हुए जानकारी दी की उन्हें मई के महीने में एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें उस युवक ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए कॉल किया और कहा की ये मेरा नया नम्बर है इसे व्हाट्सएप पर भी सेव कर लो । इस दौरान अज्ञात युवक ने अपने आप को मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में प्रस्तुत करते हुए अकाउंटेंट को बताया कि एक नया प्रोजेक्ट है जिसके लिए 1.95 करोड रुपए एडवांस पेमेंट की आवश्यकता है। पीड़ित ने उसकी बातों पर जल्द ही भरोसा कर लिया और आरोपी ने श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने और रकम जमा करने को कहा जिस पर उन्होंने सवा करोड रुपए और जमा कर दिए यानी कुल मिलाकर पीड़ित ने विभिन्न खातों में 3.20 करोड़ रुपए जमा करवाए लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि एमडी ने कोई नंबर ही नहीं बदला है और ना ही प्रबंधन ने किसी अन्य प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की बात कही है। जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि साइबर ठगो ने उनके साथ ठगी की है जिसकी शिकायत उन्होंने तुरंत साइबर थाने में दर्ज करवाई।
पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार ( Dehradun Fraud News)
इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी वहीं बीते सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने सूरज मौला नाम के युवक को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है जिसके पास से तलाशी के दौरान घटना में प्रयोग दो मोबाइल तीन सिम एक ड्राइविंग लाइसेंस एक आधार कार्ड तीन डेबिट कार्ड और दो अन्य सिम कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने एक दिन में ही करोड़ों रुपए का लेनदेन विभिन्न खातों में करवाया था।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
