UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun hospital fire today: देहरादून पैनेसिया अस्पताल में भड़की आग, 1 मरीज की मौत
1 min read
Dehradun hospital fire today: Fire at Doiwala Panacea Hospital, 1 patient dead dehradun news today देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत, कई अन्य अस्पतालों में शिफ्ट
Dehradun hospital fire today: Fire at Doiwala Panacea Hospital, 1 patient dead dehradun news today: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक बड़ी एवं बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां डोईवाला स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को अचानक लगी आग ने अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई। हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। धुएं से पूरा परिसर भरने लगा तो अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
एसी ब्लास्ट के बाद फैला धुआं (dehradun Hospital Fire Incident dehradun breaking news today)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके कुछ ही देर बाद वार्डों और गलियारों में धुआं फैलने लगा। धुएं की वजह से कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल कर्मचारियों ने मरीजों को तुरंत बाहर निकालना शुरू किया. घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद तीमारदार अपने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। देखते ही देखते पूरे परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया (Emergency Rescue dehradun news live today)
आग लगने के बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. रेस्क्यू के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्होंने धुएं और आग के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
दमकल टीम ने पाया आग पर काबू (Fire Brigade Action dehradun fire news today)
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. फायर विभाग का कहना है कि शुरुआती जांच में एसी ब्लास्ट की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
अस्पताल परिसर में पसरा सन्नाटा (Dehradun latest News live)
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में गहरा सन्नाटा पसरा रहा। परिजनों की आंखों में डर और चिंता साफ दिखाई दे रही थी। कई लोग अपने रिश्तेदारों की जानकारी लेने के लिए अस्पताल और दूसरे चिकित्सा केंद्रों के चक्कर लगाते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Khatima scooty accident: खटीमा स्कूटी की टक्कर से हाथी का दांत टूटा शिक्षिका घायल
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
