Connect with us
Uttarakhand khatima scooty accident today: elephant teeth broken teacher nikita kapri Tanakpur road
फोटो सोशल मीडिया khatima scooty accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Khatima scooty accident: खटीमा स्कूटी की टक्कर से हाथी का दांत टूटा शिक्षिका घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Khatima scooty accident: खटीमा स्कूटी की टक्कर से हाथी का दांत टूटा शिक्षिका घायल

1 min read

Uttarakhand khatima scooty accident today: elephant attack teeth broken teacher nikita kapri Tanakpur road : खटीमा के चकरपुर इलाके में भीषण हादसा, हाथी से टकराई स्कूटी, हाथी का टूटा एक दांत, महिला घायल..

Uttarakhand khatima scooty accident today: elephant attack teeth broken teacher nikita kapri Tanakpur road uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर स्कूटी सवार महिला सड़क को पार करते समय एक हाथी से जा टकराई। स्कूटी और हाथी के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि हाथी का एक दांत टूट गया। मौके से गुजर रहे शिक्षकों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग निकला वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा श्रीपुर विछुवा निवासी 23 वर्षीय निकिता कापड़ी पत्नी रोहित कापड़ी बीते दिन अपने मायके टनकपुर गई थी। निकिता बीते मंगलवार की सुबह अपने मायके से स्कूटी पर सवार होकर खटीमा स्थित हिंद पब्लिक स्कूल में पढाने के लिए जा रही थी। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी स्कूटी बनबसा चकरपुर के पास पहुंची तो घने जंगल में एक हाथी अचानक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया जिससे स्कूटी सवार महिला हाथी से जा टकराई।

जंगल की ओर भागा हाथी ( udham singh road accident news today)

हाथी और स्कूटी के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के हाथी से टकराते ही हाथी का एक दांत टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया ,जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हाथी से टकराने के बाद महिला साहस दिखाते हुए कुछ दूरी तक भाग निकली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ शिक्षकों ने शोरगुल मचाया तो हाथी जंगल की ओर भाग निकला।

महिला की स्थिति स्थिर ( udham singh nagar news)

घटना की जानकारी घटनास्थल की ओर से गुजर रहे कुछ शिक्षकों ने महिला के परिजनों को दी। जिसके बाद चकरपुर पुलिस चौकी और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल स्कूटी सवार महिला को एंबुलेंस से नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। अब महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

हाथी समेत अन्य वन्य जीवों पर रखी जाएगी नजर ( Uttarakhand breaking news today)

स्कूटी की टक्कर से टूटे हाथी के दांत को कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज कार्यालय में रख दिया गया है। बताते चले घटना हाथी कॉरिडोर क्षेत्र की है, जहां से आए दिन हाथियों के झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हैं। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में दो ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे हाथी और अन्य वन्यजीवों पर नजर रखी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- Rudrapur news today: रूद्रपुर बेटे के जन्मदिन पर मां का निधन मातम में बदली खुशियां

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top