UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: उधम सिंह नगर के बाजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी…
1 min read
Uttarakhand News Live today: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Uttarakhand news live today youth body found bajpur Udham Singh Nagar district: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पर बरहैनी हुलशन गंज के पास युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक के मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: पिथौरागढ़ लड़की हूं फंसा दूंगी वाली हरियाणा की पोस्टमैन सस्पेंड
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी के ग्राम बथुआखेड़ा रामपुर निवासी 32 वर्षीय चंद्रप्रकाश वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के निवासी थे। चंद्रप्रकाश बाजपुर क्षेत्र के बरहैनी हुलशन गंज के पास किराये के मकान में रहकर कुल्फी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बीते सोमवार को चंद्रप्रकाश का शव संदिग्ध हालत में घर के पास कच्ची सड़क पर पड़ा मिला।
शव मिलने से मचा हड़कम्प ( udham singh nagar today news)
चंद्रप्रकाश का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची जिन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाही शुरू करते हुए आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
मृतक के शरीर पर पाए गए चोट के निशान ( udham singh nagar breaking news)
पुलिस की मानें तो चंद्रप्रकाश रविवार की देर रात 11 बजे घर से बाहर ठेला लेने के लिए मामा के घर गए थे ,लेकिन वो वापस घर नहीं लौटे। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। बताया जा रहा है मृतक का अपने रिश्तेदार से भी विवाद चल रहा था फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :Bageshwar accident today: कपकोट में खाई में गिरी स्कूटी युवक की मौत दोस्त गंभीर
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( udham singh nagar news)
चन्द्रप्रकाश की मौत के बाद से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घर में तीनों बच्चे अपने ताऊ के साथ थे। मृतक की पत्नी रूबी सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चों में सात वर्षीय अमन, पांच वर्षीय लैविश और तीन वर्षीय सियारी है।
