Connect with us
Uttarakhand breaking news: Bageshwar kausani Rupa Sajwan Found Dead at In-Laws' Home
Image : social media ( Bageshwar Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: बागेश्वर की 21 वर्षीय रूपा सजवान की संदिग्ध हालात में मौत, मई में हुई थी शादी

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Uttarakhand: बागेश्वर की 21 वर्षीय रूपा सजवान की संदिग्ध हालात में मौत, मई में हुई थी शादी

1 min read

Bageshwar Breaking News : संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand breaking news: Bageshwar kausani Rupa Sajwan Found Dead at In-Laws’ Home : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है , जहां पर 21 वर्षीय नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तरकाशी की आंचल रावत बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर…

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगढ़ निवासी 21 वर्षीय रूपा सजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की मानें तो रूपा सजवान पत्नी अमित सिंह की शादी मई 2025 में हुई थी। बीते मंगलवार को ससुराल पक्ष ने रूपा के मायके वालों को घटना की सूचना दी थी कि उनकी बेटी ने घर के बगल में गौशाला में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: चमोली में नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

मृतका का पति 4 दिन पहले ही पहुँचा था घर ( bageshwar news today) bageshwar crime news

सलखन्यारी निवासी रूपा की मां गीता देवी बेटी की मौत की खबर सुनते ही तुरंत अन्य परिजनों के साथ उसके ससुराल पहुंची, जहां पर उनके पहुंचने से पहले ससुराल वालों ने मृतका का शव फंदे से उतार लिया था। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता भुवन सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत है जो बेटी की मौत की खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है मृतका का पति अमित सिंह सजवान तीन-चार दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार बच्चा चोरी गैंग का खुलासा 4 माह की मासूम सकुशल बरामद

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा मौत के कारणों का पता (bageshwar breaking news) bageshwar latest news

मृतका अपनी चार बहनों में सबसे बड़ी थी जिसने इंटर तक की पढ़ाई की थी। घटना के बाद से मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग गहरे सदमे में। रूपा ने ऐसा अनुचित कदम क्यों उठाया है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top