UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News: देहरादून में लव ट्रायंगल बना मौत की वजह, कृषि विभाग के चालक ने उठाया गलत कदम…
1 min read
Dehradun News Today: देहरादून में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के वाहन चालक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर लगाया फंदा
Dehradun New today: Pushpendra Kumar Dies by, Family Alleges Harassment by Girlfriend and Her Lover: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है ,जहाँ पर पुणे में हुए केतन अग्रवाल ह्त्याकांड जैसे मामले से सनसनी फैल गई है। देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी से परेशान युवक ने मानसिक दबाव में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand police accident: खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी उत्तराखण्ड पुलिस की गाड़ी SHO शहीद
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर धौलरी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पिछले 10 साल से राजधानी देहरादून में रह रहा था। पुष्पेंद्र कृषि विभाग के अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर सुरेश की गाड़ी (uk07TB7760) चलाता था, जो शास्त्रीय नगर में रूमा साहू के मकान में किराए में रहता था।
परिजनों ने किया पुष्पेंद्र का अंतिम संस्कार ( dehradun news today)
बीते दिन दोपहर करीब 12:00 पुष्पेंद्र के भाई आशीष कुमार को मुजफ्फरनगर में रहने वाले सुजीत का फोन आया। इस दौरान सुजीत ने बताया कि उसके भाई ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली है। बताते चले सुजित पुष्पेंद्र के साथ उसी कमरे में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुष्पेंद्र के परिजन देहरादून पहुंचे जिन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
पुष्पेंद्र ने मरने से पहले एक कागज पर लिखी थी प्रताड़ना की बात ( dehradun latest news today)
मृतक के भाई आशीष कुमार ने पुष्पेंद्र की मौत की वजह जाननी चाहिए तो उसमें कई चौकानें वाले खुलासे हुए। आशीष का कहना है कि सुसाइड करने से पहले उनके भाई पुष्पेंद्र ने एक कागज पर अपने साथ हुई प्रताड़ना की बात लिखी थी जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
प्रेमिका का चल रहा था दूसरे युवक से चक्कर ( dehradun breaking news)
जांच पड़ताल में सामने आया कि पुष्पेंद्र मध्य प्रदेश बैतूल की रहने वाली अंजीना सलाम उर्फ अंजू नाम की लड़की से प्यार करता था। बीते 24 मई को वो सुजीत के बेटे की बर्थडे पार्टी में आई थी जहां पुष्पेंद्र भी मौजूद था। इसके बाद दोनों देहरादून के कमरे में करीब एक हफ्ते तक साथ रहे और 28 मई को वो वापस मध्य प्रदेश लौट गई। अंजीना के लौटने के बाद उसके दूसरे प्रेमी अलकेश कवडे ने पुष्पेंद्र को फोन पर लगातार डराया धमकाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मानसिक टॉर्चर से तंग आकर पुष्पेंद्र ने मौत को गले लगाया।
पुष्पेंद्र के रूम पार्टनर पर भी शक
मृतक के भाई आशीष कुमार ने सुजीत पर मिली भगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुजीत भी पूरी साजिश और प्रताड़ना में शामिल था। अंजीना की हरकतों के बारे में उसे पहले से मालूम था लेकिन फिर भी उसने बात छिपाई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखंड में कब आएगा मानसून कुछ दिन हो सकती है प्री मानसून बारिश…..
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ( dehradun love affair news)
मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों की ओर से पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस प्रशासन ने आरोपी अंजीना सलाम उसके प्रेमी अलकेश कावडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की पूरी जांच SI सुनील नेगी को सौंपी गई है।
देहरादून में हुआ पुणे जैसा कांड लव ट्रैंगल के चलते खत्म हो गई एक और ज़िंदगी
बताते चलें पुणे रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की सगाई 20 साल की सिया गोयल से हुई थी। केतन सिया एक शाही शादी (रॉयल वेडिंग) की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन शादी तय होने के बाद सिया गोयल चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप मे आ गई थी। सिया प्री-बर्थडे का बहाना बनाकर 18 जून को अपने जन्मदिन पर फोटोशूट के बहाने लोनावला के पास लोहागढ़ फोर्ट पर केतन को लेकर गई। यहीं पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन अग्रवाल को धक्का दे दिया। केतन की मौके पर मौत हुई जिसे सिया ने ट्रेकिंग हादसा बताया था।
