Highlights देवभूमि दर्शन
Momo girl: जयपुर में पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप, मोमोज बेचने वाली युवती को खौलते पानी से झुलसाया
1 min read
Jaipur Momos Case : मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने फेंका खोलता पानी, बुरी तरह जली युवती
Jaipur Momos Vendor case reshu gupta Burned After Throws Boiling Water During Dispute with police : राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर एक मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मी ने मोमोज के ठेले पर धक्का मारकर ना सिर्फ उसे पलटा दिया बल्कि खौलता पानी युवती पर फेंक दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गई।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली लंगर में सेवा कर रहा था हत्यारोपी मनी बाबा पुलिस ने श्रृद्धालु बन दबोचा
बता दें राजस्थान के जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट ठेला को धक्का देकर उसे गिरा दिया और युवती पर खौलता पानी फेंक दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता की बहन ने पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस की मानें तो जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा था ,इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी सड़क किनारे लगे ठेले हटवा रहे थे। तभी मोमोज बेचने वाली बहनें पुलिसकर्मी आपस में उलझ गए घटना के लिए दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।
खौलते पानी में झुलसी युवती (Jaipur Momos Case)
खुशबू ने बताया कि जगतपुरा इलाके में अक्षय पत्र मंदिर के पास रेशु गुप्ता मोमोज की कार्ट लगाती है। घटना वाले शाम को वह अपना ठेला लगाने की तैयारी कर रही थी, जिसके तहत मोमो के लिए पानी गर्म हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी ने जबरन ठेला हटाने का दबाव बनाया। रेशु ने कहा कि अभी बर्तन में पानी गर्म हो रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस कर्मी ने जबरन ठेले को धक्का दिया। ठेले में रखा खौलता पानी सीधा रेशु पर जा गिरा जिससे उसका कंधा सीना जाँघ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए।
पिता के निधन के बाद मोमो से चल रहा था घर खर्च (jaipur news today)
खुशबू ने बताया कि परिवार अंबेडकर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, वर्ष 2020 में कोरोना के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। वर्ष 2022 में उनका जयपुर के एक प्राइवेट फिजियोथैरेपी कोर्स में सिलेक्शन हो गया था ,इसलिए माँ और छोटी बहन रेशु भी उनके साथ जयपुर आई गई थी। इसके बाद घर का खर्च चलाने के लिए छोटी बहन के लिए मोमोज की कार्ट लगवाई थी इसी से घर खर्च चलता था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
मामले की जाँच पड़ताल जारी ( Rajsthan news today)
दोनों बहनों ने घटना के लिए पुलिसकर्मी को जिम्मेदार बताया है, वहीं थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि गर्म पानी से जो झुलसने की बात की उसकी जाँच की जा रही है।
