Connect with us
Uttarakhand weather: When will the monsoon arrive in Uttarakhand? Imd rain and thunder alert
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather IMD alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather: उत्तराखंड में कब आएगा मानसून कुछ दिन हो सकती है प्री मानसून बारिश…..

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में कब आएगा मानसून कुछ दिन हो सकती है प्री मानसून बारिश…..

1 min read

Uttarakhand weather: When will the monsoon arrive in Uttarakhand? Imd rain and thunder alert : उत्तराखंड में जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून दे सकता है अपनी दस्तक, इस बार 7 से 10 दिन की देरी से पहुंच सकता है मानसून

Uttarakhand weather: When will the monsoon arrive in Uttarakhand? Imd rain and thunder alert: उत्तराखंड में मानसून को लेकर लोगों को अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा, जिसके बाद उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है। हालांकि प्रदेश में प्री मानसून हर दिन करवट लेता हुआ नजर आ रहा है, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश की बौछारें पड़ रही है जबकि मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्मी से बेहाल हैं। आने वाले दिनों की अगर बात करें तो कुछ दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है वहीं 25 से 30 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking: देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 इंस्पेक्टरों के तबादले

मौसम विभाग के मानें तो 22 व 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर, नैनीताल पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा गर्जन के साथ होने की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

24, 25, 26 , 27 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बरकरार है जबकि हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहने वाला है।

उत्तराखंड में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक दे सकता है दस्तक (Uttarakhand weather news) monsoon update 

मौसम विभाग के अनुसार इस साल उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब 7 से 10 दिन की देरी से पहुंच सकता है। मानसून की सामान्य तिथि 20 जून मानी जाती है और पहले इसके 22 से 25 जून के बीच प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान था, लेकिन अब इसके जून के अंतिम सप्ताह तक अर्थात 25 से 30 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूरे देश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और कई स्थानों पर यह लंबा ब्रेक ले रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़, महिलाओं के कपड़े चुराते दिखा

अंडमान-निकोबार में मानसून सामान्य से छह दिन पहले हुआ सक्रिय ( monsoon update news)

अंडमान-निकोबार में मानसून सामान्य से छह दिन पहले सक्रिय हो गया था, लेकिन केरल तट पर यह तीन दिन की देरी से पहुंचा। वहीं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों शाखाओं की गति फिलहाल कमजोर बनी हुई है, जिसके कारण मानसून उत्तराखंड की ओर तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। स्काईमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाने और ऊपरी वायुमंडल में हवाओं के असामान्य पैटर्न के कारण मानसून कमजोर पड़ा है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के प्रदेश में प्रवेश करते ही पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top