UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news live: देहरादून 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण, 3 युवकों पर मुकदमा दर्ज
1 min read
Dehradun news live : 15 साल की किशोरी का अपहरण, तीन युवकों पर मामला दर्ज, फोन पर लेनदेन का हुआ खुलासा
Dehradun news live: Vikasnagar 15-year-old girl kidnapped, case filed against 3 youths uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपराधों का गढ़ बन चुकी है। ऐसी ही कुछ हैरान कर देने वाली खबर देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां पर तीन युवको ने एक 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी का अपहरण किया है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand post office bharti: हरियाणा से 30 तो उत्तराखंड से 1 युवा डाक सेवक भर्ती में चयनित
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून की कोतवाली विकासनगर में एक व्यक्ति ने तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री अचानक से लापता हो गई है। तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि 20 अप्रैल को खाना खाकर वह सो गए थे। जब सुबह उठे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। इतना ही नहीं बल्कि उसके फोन पे से ₹5000 रात 1:20 बजे समीर नाम के युवक के खाते में फोन पे से ट्रांसफर हो रखे थे।
बहला फुसलाकर किशोरी का किया अपहरण (dehradun news today)
समीर ने रात के लगभग 1:30 बजे अलताफ को फोन पे पर पैसे ट्रांसफर करवाए थे, जांच करने पर पता चला कि बीते 21 अप्रैल को साकिर निवासी जीवनगढ़ नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। इतना ही नहीं बल्कि किशोरी को ले जाने में समीर और अलताफ ने सहयोग किया है। जानकारी में पता चला है कि समीर और अलताफ भी जीवनगढ़ के ही रहने वाले हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले दंपति गिरफ्तार
तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( dehradun news today)
बताते चले आरोपी युवक की मां और बहन की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बहरहाल किशोरी के पिता ने तीनों आरोपी युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
