UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून में स्कार्पियो से मिला डेढ़ करोड़ का कैश सीक्रेट कैबिन से हड़कंप
1 min read
Dehradun news today: Dehradun breaking news today dehradun news live today देहरादून में स्कॉर्पियो से मिला डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश, सीटों के बीच बने सीक्रेट केबिन में छिपाए गए थे नोट
Dehradun news today: 1.5 crore cash found in a Scorpio in Dehradun police news today secret cabin uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक बेहद हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया। दरअसल कैंट थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में रोकी गई एक स्कॉर्पियो कार से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। खास बात यह रही कि रकम को वाहन में बने एक गुप्त केबिन में छिपाकर रखा गया था। मामले में आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है और वाहन में सवार तीन लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े :CBSE result: अल्मोड़ा के रोशन बिष्ट ने पाए 95%, पिता को खोया नहीं मानी हार मां के संघर्ष को सलाम
चेकिंग के दौरान पुलिस को हुआ शक (dehradun Cash Seizure uttarakhand breaking news)
शुक्रवार को कैंट पुलिस राजेंद्र नगर-कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक स्कॉर्पियो को रोककर उसकी जांच की गई। वाहन में सवार लोगों से जब गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए तो चालक स्पष्ट जवाब देने के बजाय पुलिस को टालने लगा। उसके हावभाव और जवाबों से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पूरे वाहन की गहन तलाशी शुरू की गई।
सीटों के बीच बनाया गया था सीक्रेट केबिन (Secret Cabin uttarakhand news live today)
तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि गाड़ी की बीच और पिछली सीट के बीच एक विशेष तरीके से गुप्त जगह बनाई गई थी। इसी सीक्रेट केबिन में नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे। नकदी की मात्रा अधिक होने के कारण पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी।
कुछ ही देर में आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में वाहन की दोबारा जांच की गई। जांच के दौरान कुल 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। रकम को कब्जे में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
गुजरात के रहने वाले हैं तीनों व्यक्ति (Income Tax Investigation dehradun samachar today)
वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई बताया, जो गुजरात के मेहसाणा जिले का निवासी है। उसके साथ वाहन में ठाकुर जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन और सचिन पटेल निवासी विसनगर गुजरात भी मौजूद थे।
प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि यह रकम वह बनारस से लेकर आया था और इसे वाहन में बैठे जसवंत को सौंपना था। हालांकि बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
आयकर विभाग कर रहा पूछताछ (Tax Evasion Probe dehradun khabar today)
मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग ने तीनों व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं। बरामद रकम के स्रोत, उपयोग और लेनदेन की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकदी किसी कारोबारी लेनदेन, टैक्स चोरी या अन्य गतिविधि से जुड़ी है या नहीं।
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि संदिग्ध वाहन को सीज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़े :Haridwar Breaking News: हरिद्वार में युवती ने युवक को जड़े थप्पड़ ऑटो में फोटो खींचने के आरोप…
लगातार बढ़ रही निगरानी (Vehicle Checking Drive dehradun aaj ki khabar uttarakhand traffic rules)
देहरादून में हाल के दिनों में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के दौरान यह बड़ी नकदी पकड़ी गई, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामद रकम और उसके वास्तविक उद्देश्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
