UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar Breaking News: हरिद्वार में युवती ने युवक को जड़े थप्पड़ ऑटो में फोटो खींचने के आरोप…
1 min read
Haridwar Breaking news today: हरिद्वार में युवती ने युवक को बीच सड़क सिखाया सबक, ऑटो में फोटो खींचने का आरोप (Haridwar Girl Slaps Boy Viral Video)
Haridwar Girl Slaps Boy Viral Video: Uttarakhand news Today|Haridwar breaking news today : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑटो में सफर कर रही एक युवती ने युवक पर चोरी-छिपे फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क जमकर हंगामा कर दिया। मामला काली मंदिर चौक क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक की कथित हरकत से नाराज युवती ने उसे सरेआम सबक सिखा दिया।
यह भी पढ़े:Uttarakhand UCC news: उत्तराखण्ड में UCC के तहत हलाला का पहला मुकदमा पति समेत 8 पर FIR
ऑटो में सफर के दौरान शुरू हुआ विवाद (Auto Photo Controversy Haridwar)
जानकारी के अनुसार, एक युवती ऑटो में सफर कर रही थी। उसी दौरान ऑटो में बैठा एक युवक अपने मोबाइल फोन से उसकी कथित तौर पर तस्वीरें लेने लगा। शुरुआत में युवती को युवक की हरकत पर शक हुआ, लेकिन जब उसे पूरा यकीन हो गया कि उसकी फोटो खींची जा रही है, तो उसने तुरंत विरोध जताया और मामला वहीं गरमा गया।
युवती ने ऑटो रुकवाकर बीच सड़क किया विरोध (Haridwar Girl Protest Case)
बताया जा रहा है कि गुस्साई युवती ने तुरंत ऑटो रुकवाया और युवक को बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद युवती ने युवक की हरकत पर नाराजगी जताते हुए उसे खरी-खोटी सुनाई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवती ने युवक के बाल पकड़कर उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। बीच सड़क हुए इस हंगामे को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Diesel petrol price hike today: पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम CNG में भी उछाल
लोगों ने भी युवक को लगाई फटकार (Public Reaction Haridwar News)
मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक की कथित हरकत को गलत बताते हुए उसे जमकर फटकार लगाई। लोगों की मौजूदगी में युवक के मोबाइल फोन से कथित तौर पर खींची गई तस्वीरें डिलीट कराई गईं। काफी देर तक चले विवाद के बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए युवती से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही।
वीडियो आया सामने, पुलिस में नहीं हुई शिकायत (Haridwar Viral Video News)
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती बीच सड़क युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। हालांकि, माफी मांगने के बाद युवती ने युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। घटना के बाद इलाके में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है, वहीं कई लोग युवती की हिम्मत की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
