Connect with us
Dehradun news today: airport head constable sunil kumar suicide case died after 11 pistol gun shot uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: गोली लगने से देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: गोली लगने से देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल की चली गई जिंदगी

1 min read

Dehradun news today: देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल की मौत, कार्बाइन से चली 11 गोलियां…

Dehradun news today: airport head constable sunil kumar suicide case died after 11 pistol gun shot uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर सर्विस कार्बाइन से गोलियां चलने के कारण देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं पूरे पुलिस महकमें मे शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand IAS PCS DM transfer 2026: उत्तराखण्ड में बंपर तबादले DM कमिश्नर भी बदलें

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के ऋषिकेश रानीपोखरी स्थित नागाघोर निवासी 49 वर्षीय सुनील कुमार देहरादून एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बीते सोमवार की रात वो ड्यूटी करने के बाद अपने घर वापिस लौटे थे। तभी रात के करीब 10:30 बजे वो अपने घर के बरामदे में मौजूद थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। इस दौरान कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चली जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार के लोग दहशत में आ गए। जैसे ही वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सुनील घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं।

एक साथ चली 11 गोलियां, जांच मे जुटी पुलिस ( dehradun news today)

परिजनों द्वारा सुनील को आनन फानन में हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया वहीं घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि एक साथ 11 गोलियों के चलने का मामला बेहद संदिग्ध बन रहा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड युवक को KFC में चिकन खाना पड़ा महंगा लगी 2 लाख की चपत

परिजनों से चल रहा था विवाद (dehradun breaking news today)

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है, कि सुनील का पिछले कुछ समय से अपने परिजनों के साथ विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के कुछ समय पहले ही उनके घर में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है बंदूक से निकली तीन गोलियां कांस्टेबल की छाती में लगी थी। सुनील की मौत के बाद से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है वहीं मृतक की पत्नी का सुहाग भी उजड़ गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top