UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून में आज ब्लेक आउट, कई इलाकों में बजेगा सायरन
1 min read
Dehradun news today : शहर में आज ब्लैकआउट से परखी जाएगी तंत्र की तत्परता, कई इलाकों में बजेगा सायरन
Dehradun news today: Blackout in Dehradun breaking news today, sirens to be sounded in several areas uttarakhand latest samachar coverage : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज शुक्रवार की रात को एयर रेड एवं ब्लैकआउट से जुड़ी माक ड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। इसके लिए रात के 10:00 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट होगा। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान आपातकालीन सायरन भी बजाया जाएगा जिसकी तैयारियों के लिए बीते गुरुवार को प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए है।
यह भी पढ़े :Chamba tehri accident today: चम्बा टिहरी बोलेरो हादसा मृतकों की सूची जारी राहत राशि का ऐलान
बता दें राजधानी देहरादून में आज शुक्रवार की रात को मॉकड्रिल की जाएगी। दरअसल भारत सरकार के निर्देश के तहत इस मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना है। ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
देहरादून के कई जगहों पर बजेगा सायरन ( dehradun news today mock drill)
बताते चले शुक्रवार की रात यानी आज 10:00 बजे आईएसबीटी रायपुर घंटाघर और आराघर में मॉकड्रिल की जाएगी। रात के 10:00 से लगभग 30 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा, जिसके अंतर्गत स्ट्रीट लाइट पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्र में आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा।
यह भी पढ़े :Govinda in uttarakhand: बालीवुड अभिनेता गोविंदा पहुंचे देहरादून फैन्स ने जमकर खिंचाई सेल्फी
सायरन बजने पर करें ये काम
०घर में रहें, अनावश्यक बाहर न निकलें।
०यदि बाहर हों तो शांत रहें और सुरक्षित स्थान लें।
०घर, दुकान और वाहन की रोशनी सीमित रखें।
०टार्च की रोशनी नीचे की ओर रखें।
०प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
०परिवार के साथ पहले से सुरक्षित मिलन स्थल तय रखें।
०बच्चों और बुजुर्गों को पहले से जानकारी दें।
