UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Govinda in uttarakhand: बालीवुड अभिनेता गोविंदा पहुंचे देहरादून फैन्स ने जमकर खिंचाई सेल्फी
1 min read
Govinda in Uttarakhand : फिल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की लगी होड़, प्रशंसको ने जमकर खिंचवाई सेल्फी…
Govinda in Uttarakhand: Bollywood actor Govinda arrives in Dehradun, fans take selfies breaking news today : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता व मुंबई के पूर्व सांसद रह चुके गोविंदा बीते सोमवार को राजधानी देहरादून पहुंचे ,जहां पर उनके पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गोविंदा के चाहने वालों ने उनके साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। बताते चले गोविंदा से पहले भी कई बार बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उत्तराखंड आ चुकी है। बताया जा रहा है कि गोविंदा अपने किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंचे हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है लेकिन उनके देहरादून पहुंचने से प्रशंसक काफी खुश है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड होटल रेस्तरां को बिजली बिल में मिल सकती है छूट
बता दें बॉलीवुड के फिल्म स्टार गोविंदा बीते सोमवार को राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे वह एयर इंडिया की मुंबई वाली उडान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
गोविंदा के एयरपोर्ट पहुंचने ही प्रशंसकों की लगी भीड़ ( bollywood actor govinda news)
गोविंदा के एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके चाहने वालों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ जमकर सेल्फी ली। इसके बाद गोविंदा कार से एयरपोर्ट से निकलकर देहरादून के लिए रवाना हुए। सूत्रों की माने तो गोविंदा देहरादून किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं, हालांकि इससे पहले भी वह कई बार देहरादून आ चुके हैं।
कई सुपरहिट फिल्मो मे कर चुके गोविंदा काम ( dehradun news today govinda)
बताते चले गोविंदा किसी पहचान के मोहताज नहीं है , क्योंकि वो 90 के दशक के सुपर स्टारों में से एक है जो अपने डांस कॉमेडी टाइमिंग और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले दंपति गिरफ्तार
गोविंदा ने वर्ष 2004 मे राजनीति मे रखा कदम ( govinda in dehradun)
वर्ष 1986 में गोविंदा ने फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद हीरो नंबर वन कुली नंबर वन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही वर्ष 2004 में उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
