Connect with us
Dehradun news today: company Worker salary protest reaches Selaqui SIDCUL, Section 163 implemented uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून सेलाकुई सिडकुल पहुंचा श्रमिकों का आंदोलन धारा 163 लागू

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून सेलाकुई सिडकुल पहुंचा श्रमिकों का आंदोलन धारा 163 लागू

1 min read

Dehradun news today  : देहरादून में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, पत्थरबाजी के कारण BNSS की धारा 163 लागू..

Dehradun news today: company Worker salary protest reaches Selaqui SIDCUL, Section 163 implemented uttarakhand breaking news live : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल यह आक्रोश किसी और वजह से नहीं बल्कि वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर है। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया, जिसके कारण प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से BNSS की धारा 163 लागू कर दी है। बताते चलें इससे पहले दिल्ली और नैनीताल जिले के हल्द्वानी में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर इस तरह का प्रदर्शन देखने को मिल चुका है।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking News: विकासनगर में दो बेटियों संग नहर में कूदी महिला का दूसरे दिन मिला शव ..

बता दें राजधानी देहरादून के सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारी कई घंटे काम करते हैं, बावजूद इसके उन्हें कम वेतन दिया जाता है। वेतन बढ़ोतरी की मांग ओवरटाइम भुगतान और अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी उबाल देखने को मिला, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया।

धारा 163 लागू ( dehradun news today)

प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से BNSS की धारा 163 लागू कर दी है। इस आदेश के तहत हथियार ले जाना पत्थर इकट्ठा करना बिना अनुमति के रैलियां करना, लाउडस्पीकर बजाना और 5 या उससे अधिक लोगों का एक साथ जमा होना पूरी तरह से रोका गया है। पाबंदी का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।

देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जारी किये आदेश ( dehradun news live)

बताते चलें मजदूरों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है, जिसके लिए देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :Aditi Sharma sony TV: सोनी टीवी पर नजर आएंगी रूड़की की अदिति शर्मा छाई इंस्ट्राग्राम रील्स से

सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की नजर ( dehradun latest news)

अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी फैलाकर मजदूरों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है, इतना ही नहीं बल्कि इंडस्ट्रियल इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सेलाकुई की कुछ फैक्ट्री के मजदूर अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें लाइटानियम टेक्नोलॉजी डिक्सन टेक्नोलॉजीज और ग्लोबल मेडिकोज शामिल है। कुछ जगहों से पथराव की खबरें सामने आई हैं।

पुलिस ने भांजी लाठियां (Uttarakhand breaking news) 

पुलिस ने पहले कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती हुई दिखाई तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बताया जा रहा है एक दिन पहले ही प्रदर्शनकारी मजदूरों की मांगों पर लेबर कमिश्नर और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच सहमति बन गई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी फिर फैक्ट्री पहुंचे जिन्होंने अनावश्यक रूप से हड़ताल कर पथराव शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े :Pithoragarh accident news today: मुनस्यारी में खाई में गिरी टैक्सी एक की मौत अन्य गंभीर

10 आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में ऑपरेशन प्रहार के तहत उपद्रव करने वाले 10 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें रिजवान उम्र25 साल निवासी गांव करणपुर ,जिला लखीमपुर यूपी, विकास उम्र 28 साल निवासी गांव सडिया, जिला पीलीभीत यूपी, रोहित उम्र28 साल निवासी रानीपुर रोड हरिद्वार, कैफ उम्र 21 साल निवासी ग्राम हैदराबाद ,लखीमपुर खीरी यूपी, फरदीन उम्र 20 साल निवासी ग्राम गौडी देशनगर, पीलीभीत यूपी, समीर उम्र 18 साल निवासी पूरनपुर ,पीलीभीत यूपी, अभिषेक गुप्ता उम्र 21 साल निवासी अटकोना ,लखीमपुर खीरी यूपी.मोहम्मद कैफ उम्र21 साल निवासी कटरा ,शांहजाहपुर यूपी ,हाल सेलाकुई सुजान उम्र 22 साल निवासी नगतपुरा ,सितारगंज ,उधमसिंह नगर को हिरासत मे लिया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top