UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun breaking News: विकासनगर में दो बेटियों संग नहर में कूदी महिला का दूसरे दिन मिला शव ..
1 min read
Dehradun breaking news today| VikasNagar Kiran Chandel jump into Canal| विकासनगर में दर्दनाक घटना: दो बेटियों संग महिला ने नहर में लगाई छलांग, शव बरामद
Dehradun breaking news today| VikasNagar Kiran Chandel jump into Canal| : उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां कोतवाली विकासनगर अंतर्गत पुल नंबर-1 डाक्टरगंज के पास एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि स्थानीय युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बच्चियों की जान बचा ली, लेकिन महिला नहर के तेज बहाव में लापता हो गई। वहीं आज घटना के दूसरे दिन महिला का शव बरामद किया गया।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून में स्कार्पियो से मिला डेढ़ करोड़ का कैश सीक्रेट कैबिन से हड़कंप
कैसे हुआ पूरा हादसा? (Dehradun Breaking News)
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला अपनी दोनों बच्चियों के साथ नहर के किनारे काफी देर तक टहल रही थी। अचानक उसने दोनों बच्चियों को लेकर नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद युवकों ने यह दृश्य देखते ही बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी और तीनों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।
स्थानीय युवकों ने बचाई बच्चियों की जान (Rescue Operation)
काफी मशक्कत के बाद युवकों ने तीन वर्षीय आर्वी चंदेल और उसकी तीन माह की छोटी बहन को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि महिला को बचाया नहीं जा सका और वह पानी के तेज बहाव में बह गई। दोनों बच्चियों को तुरंत लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दूसरे दिन शव बरामद (Body Found )
शक्ति नहर में छलांग लगाने के बाद महिला तेज बहाव में बह गई थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। घंटों तक चली तलाश के बावजूद पहले दिन महिला का कोई पता नहीं चल सका, लेकिन लगातार अभियान चलाने के बाद दूसरे दिन उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका किरन चंदेल मूल रूप से जाखन बिन्हार गांव की रहने वाली थी, जबकि उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद महिला अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर घर से निकल गई थी।
महिला की पहचान, परिवार और प्रेम विवाह की कहानी (Family Dispute News)
पुलिस जांच में महिला की पहचान 28 वर्षीय किरन चंदेल, पत्नी धीरज चंदेल, निवासी ग्राम जाखन बिन्हार, विकासनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किरन अपने पति और बच्चों के साथ मंडी चौक विकासनगर में किराये के मकान में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक, किरन ने साल 2020 में धीरज चंदेल से प्रेम विवाह किया था। किरन का मायका टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर विकासखंड के मेलगढ़ गांव में है। वहीं, धीरज फिलहाल हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है और 10 मई को छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, इसी दौरान किरन दोनों बच्चियों को लेकर शक्ति नहर की तरफ चली गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand EV Policy subsidy: उत्तराखण्ड ईवी पालिसी 2026 इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी छूट
2017 की आपदा में उजड़ गया था परिवार का गांव (Uttarakhand News)
बताया जाता है कि धीरज का परिवार किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा है। साल 2017 में आई आपदा के दौरान ग्राम जाखन बिन्हार बुरी तरह तबाह हो गया था, जिसके बाद प्रशासन ने पूरा गांव खाली करा दिया। गांव उजड़ने के बाद चंदेल परिवार को भी अन्य परिवारों की तरह पलायन करना पड़ा। फिलहाल परिवार के कुछ सदस्य रुद्रपुर गांव में रहते हैं।
मासूम आंखों को अब भी मां का इंतजार (Emotional Story)
अस्पताल में भर्ती तीन साल की आर्वी और उसकी तीन माह की बहन अपनी मां को तलाशती नजर आईं। दोनों मासूम बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चियों की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
