UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh accident news today: मुनस्यारी में खाई में गिरी टैक्सी एक की मौत अन्य गंभीर
1 min read
Pithoragarh accident news today: Pithoragarh car Accident Pithoragarh taxi accident munsiyari news today मुनस्यारी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टैक्सी; बुजुर्ग यात्री की मौत, पांच घायल
Pithoragarh accident news today: car taxi fell into ditch munsiyari road one died on the spot 5 injured uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में शनिवार सुबह क्वीटी से मुनस्यारी की ओर जा रही एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr: उत्तराखंड ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर रमनजीत शहीद
हरकोट बैंड के पास हुआ हादसा (munsiyari Road Accident today)
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी संख्या यूके 05-टीए 5586 सुबह क्वीटी क्षेत्र से यात्रियों को लेकर मुनस्यारी की तरफ आ रही थी। रास्ते में करीब 10 बजे हरकोट बैंड के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते टैक्सी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में शुरुआती दिक्कतें भी सामने आईं।
एक यात्री की मौके पर मौत (Munsiyari Taxi Accident Pithoragarh accident news today)
दुर्घटना में बला गांव निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और टैक्सी चालक चंचल सिंह कोरंगा घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून की इति श्रीवास्तव ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98% बढ़ाया परिवार का मान
नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई तत्परता (Rescue Operation Pithoragarh road Accident today)
घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए अपने वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं मृतक के परिवार में शोक का माहौल है और पूरे क्षेत्र में घटना के बाद दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है।
