Connect with us
Dehradun news today: Dehradun crime news girl refuses to marry, young man attacks her family with knife uttarakhand breaking news live
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून युवती ने शादी से किया इंकार युवक ने चाकू से कर दिया हमला

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून युवती ने शादी से किया इंकार युवक ने चाकू से कर दिया हमला

1 min read

Dehradun news today: Uttarakhand news live dehradun breaking news today देहरादून में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, शादी से इनकार करने पर युवती के घर में घुसकर चाकू से हमला

Dehradun news today: Dehradun crime news girl refuses to marry, young man attacks her family with knife uttarakhand breaking news live: Dehradun news live today उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में जुनूनी बने युवक ने शादी से इनकार करने वाली युवती और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल परिवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े :Tanakpur scooty accident today: टनकपुर स्कूटी हादसे में पूर्व सैनिक की गई जिंदगी

छह साल पुरानी दोस्ती बनी हमले की वजह (One Sided Love Crime dehradun crime news today)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार रोहिणी एनक्लेव निवासी अनुराग मैठाणी ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की पहचान वर्ष 2017 में राजस्थान के जोधपुर निवासी जयेश नंदवाना से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक लगातार शादी का दबाव बनाने लगा।

परिवार के मुताबिक युवती ने वर्ष 2020 में साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया था। उस दौरान वह दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इनकार के बाद युवक ने युवती की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। बाद में वह अचानक संपर्क से बाहर हो गया।

शादी का कार्ड देने के बहाने पहुंचा घर (Patelnagar Attack Case love affair news)

पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार शाम करीब आठ बजे आरोपित टोपी और मास्क पहनकर उनके घर पहुंचा। उसने सामान्य व्यवहार करते हुए बताया कि उसकी 28 मई को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में शादी है और वह परिवार को निमंत्रण देने आया है।

करीब आधे घंटे तक वह घर में बैठा रहा, परिवार के साथ बातचीत की और खाना भी खाया। इसके बाद उसने अनुराग से उसे आईएसबीटी छोड़ने की बात कही। अनुराग अपनी कार से उसे लेकर निकले, लेकिन रास्ते में आरोपित ने चालाकी से कार रुकवाई और अनुराग को बीयर लेने भेज दिया।

इसी दौरान उसने कार में पहले से रखे तीन चाकू और एक पेचकस निकाल लिए। कारगी चौक के पास उसने मास्क और टोपी पहन ली और अनुराग को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। आरोप है कि उसने गर्दन पर चाकू रखकर दोबारा घर ले जाने के लिए मजबूर किया।

घर पहुंचते ही परिवार पर ताबड़तोड़ हमला (Knife Attack In Dehradun latest news today)

जैसे ही कार घर के बाहर रुकी, आरोपित तेजी से घर की ओर भागा। उसे देखकर अनुराग की मां घबरा गईं। इसी बीच युवक ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। मां को बचाने के लिए बीच में आई युवती के हाथ पर गहरा वार हुआ, जबकि उसकी मां की कमर में चाकू लग गया।

परिवार को बचाने की कोशिश में अनुराग भी घायल हो गए। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े : Uttarakhand monsoon 2026 update: उत्तराखंड में इस बार कब पहुंचेगा मानसून अपडेट आया सामने

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (Dehradun Police Action breaking news today)

पटेलनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित जयेश नंदवाना को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफा जुनून से जुड़े अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top