UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Tanakpur scooty accident today: टनकपुर स्कूटी हादसे में पूर्व सैनिक की गई जिंदगी
1 min read
Tanakpur scooty accident today: टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Tanakpur scooty accident today: ex army soldier ganesh singh died khatima road banbasa uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Almora news today: अल्मोड़ा बिना डॉक्टर की सलाह पेन किलर खाना पड़ा भारी पेट में हुआ छेद
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र बिचई निवासी गणेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह वर्तमान में बनबसा सैनिक छावनी के ईसीएचएस मे कार्यरत थे। बीते दिन गणेश सिंह टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी स्कूटी संख्या uk03A2747 पर सवार थे। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी NH मे न्यू कॉलोनी चंदनी के पास पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी।
गंभीर रूप से घायल हुए गणेश सिंह ( chamapwat accident news today)
स्कूटी और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि पूर्व सैनिक गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों द्वारा उन्हें तुरंत खटीमा के स्वास्तिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया।
यह भी पढ़े :Neet 2026 paper leak: नीट पेपर लीक राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार सड़कों पर उतरे छात्र
जांच पड़ताल मे जुटी पुलिस (champawat road accident news today)
घायल गणेश सिंह के परिजन उन्हें रुद्रपुर अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। परिजनों द्वारा मृतक के शव को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( champawat scooty accident) Uttarakhand road accident news live
घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें हादसे का शिकार हुए गणेश सिंह भारतीय सेना के हवलदार पद से रिटायर्ड अधिकारी थे। मृतक गणेश सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी चंद्रा देवी बेटे वीरेंद्र सिंह समेत बेटी पूजा थापा को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
