Connect with us
Uttarakhand News Today: 212 women receive benefits Uttarakhand CM Self-Employment Scheme for Single Women.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 212 महिलाओं को मिली सौगात

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 212 महिलाओं को मिली सौगात

1 min read

Uttarakhand News Today: 212 women receive benefits Uttarakhand CM Self-Employment Scheme for Single Women uttarakhand latest news live: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, आठ जिलों की 212 महिलाओं को मिलेगी 1.55 करोड़ की सौगात

Uttarakhand News Today: 212 women receive benefits Uttarakhand CM Self-Employment Scheme for Single Women uttarakhand latest news live उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में चयनित 8 जिलों को 212 एकल महिलाओं को उद्यम स्थापना के लिए आज बुधवार को अनुदान की प्रथम किस्त प्रदान करने वाली है। बताते चलें इस किस्त के तहत स्वरोजगार करने वालों को आर्थिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा दम घुटने से मां और 2 बेटों की गई जिंदगी

बता दें राजधानी देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकल महिला लाभार्थियों को 1,55,40,000 रुपये की राशि प्रदान करने की बात कहीं। इसके साथ ही योजना के प्रथम चरण में 276 लाभार्थियों को 1,20,76,875 रुपए की द्वितीय किस्त भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहेंगी।

जानें सरकार किसे दे रही अनुदान ( Uttarakhand news today)

बताते चलें मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल निराश्रित, प्रत्यक्तता, विधवा, एसिड अटैक पीड़ित समेत अन्य कारणों एकल जीवन जी रही महिलाओं को उनके निवास स्थान, गांव या क्षेत्र में ही स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना में चयनित महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये के प्रोजेक्ट के लिए 75 प्रतिशत अनुदान सरकार दे रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: गढ़वाली फिल्म ढोली ने रचा इतिहास मिला राष्ट्रीय रजत कमल पुरस्कार

पहले 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी।

बीते 10 फरवरी को मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 6 जिलों की 484 महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में 3,45,34,500 रुपये की राशि प्रदान की थी। वहीं अब द्वितीय चरण में बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आठ जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व देहरादून की 212 चयनित महिलाओं को धनराशि प्रदान की जाएगी। इनके अलावा देहरादून, नैनीताल व टिहरी जिलों की 276 महिलाओं को द्वितीय किस्त भी दी जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top