Connect with us
Uttarakhand News Today: No age limit relaxation for Uttarakhand nursing officer bharti recruitment job 2026.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand nursing officer bharti)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त

1 min read

Uttarakhand govt job utt arakhand nursing officer vacancy uttarakhand nursing adhikari age limit उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, आयु सीमा में छूट मांगने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

Uttarakhand News Today: No age limit relaxation for Uttarakhand nursing officer bharti recruitment job 2026. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार की ओर से अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट देने से इन्कार किए जाने के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने हाईकोर्ट के आदेश के तहत जमा कराए गए ऐसे सभी ऑफलाइन आवेदन निरस्त कर दिए हैं, जिनमें अभ्यर्थियों ने उम्र में छूट की मांग की थी। अब इन अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल रात के अंधेरे में घर पर बरस रहे पत्थर दहशत में लोग कर रहे पहरेदारी

नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर चल रही है भर्ती (uttarakhand Nursing Officer Recruitment)

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के सचिव प्रदीप जोशी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी के 587 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 17 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद बोर्ड ने 2 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी थी। इसी बीच अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त राहत की मांग को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चयन बोर्ड ने संबंधित याचिकाकर्ताओं से ऑफलाइन आवेदन लिए और उनके प्रत्यावेदन राज्य सरकार के समक्ष भेजे।

सरकार ने 42 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा को माना लागू (uttarakhand nursing officer Age Limit)

मामले में राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग से परामर्श के बाद अपना रुख स्पष्ट किया। सरकार के अनुसार, उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग (मेडिकल कॉलेज) नर्सिंग संवर्ग सेवा नियमावली-2020 और उत्तराखंड सेवाओं में भर्ती (आयु सीमा) नियमावली-2014 के तहत नर्सिंग अधिकारी की इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित है। सरकार ने स्पष्ट किया कि संबंधित नियमावलियों में अधिकतम आयु सीमा के ऊपर अतिरिक्त छूट देने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में नियमों के विपरीत जाकर आयु सीमा में अतिरिक्त राहत देना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़े  :Uttarakhand News: देहरादून होम स्टे में महिला की मौत से मचा हड़कंप, बीएसएफ जवान पर आरोप

अतिरिक्त छूट से दूसरी भर्तियों में भी उठ सकती है मांग (uttarakhand govt Decision)

सरकार ने आयु सीमा में अतिरिक्त छूट देने से इनकार करने के पीछे एक महत्वपूर्ण तर्क भी दिया है। सरकार का कहना है कि यदि इस भर्ती में नियमों से अलग हटकर अधिकतम आयु सीमा में राहत दी जाती है, तो भविष्य में अन्य विभागों की सीधी भर्ती में भी इसी तरह की मांग उठ सकती है। इससे एक नई परंपरा शुरू होने की संभावना रहेगी। इसी आधार पर सरकार ने मौजूदा भर्ती में निर्धारित नियमों से अलग अतिरिक्त आयु छूट देने को उचित नहीं माना।

हाईकोर्ट के आदेश पर जमा आवेदन भी अब निरस्त (UKMSSB Update uttarakhand news today)

राज्य सरकार के निर्णय के बाद चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जमा किए गए सभी ऑफलाइन आवेदन निरस्त कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि आयु सीमा में छूट की मांग करने वाले संबंधित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। इस निर्णय के बाद ऐसे अभ्यर्थी नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों की मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में आगे शामिल नहीं हो सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के बाद आयु सीमा में राहत की उम्मीद कर रहे उम्मीदवारों की भर्ती में शामिल होने की संभावना भी समाप्त हो गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top