UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News Today: देहरादून में बाघ के पेट से निकले शर्ट के कॉलर के टुकड़े…
1 min read
Dehradun News Today: शावक के पेट से निकला शर्ट के कॉलर का टुकडा, पेट मे भोजन का कोई अंश नही, वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए दंग..
Dehradun News Today Tiger stomach shirt collar found: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर बाघ जैसे मांसाहारी जीव के शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें बाघ के पेट में अन्य किसी जीव के अंग के अवशेष नहीं पाए गए। बल्कि पाया गया तो सिर्फ शर्ट के कॉलर का एक टुकड़ा जिसे देखते ही वन महकमा और वन्य जीव विशेषज्ञ भी दंग रह गए।
यह भी पढ़े :जोशीमठ: वाह री सरकार, जिन घरों पर लगाए लाल निशान, उन्हें ही अब बता दिया सुरक्षित
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के नरेंद्र नगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में ब्रह्मपुरी गरुड़ चट्टी पुल के पास बीते जून माह मे एक मादा शावक का शव पड़ा मिला था। जिसकी लंबाई 205 सेमी और पूछ की लम्बाई 75 सेमी थी। यह शव कुछ दिन पुराना था जिसका पोस्टमार्टम करते ही पशु चिकित्सक भी हैरान रह गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शावक के पेट में भोजन का कोई अंश नहीं था।
शावक के पेट मे सिर्फ शर्ट का टुकडा था मौजूद
इतना ही नहीं बल्कि शावक का पेट खाली था जिसके पेट में सिर्फ शर्ट का टुकड़ा मौजूद था। वही शावक के मौत का कारण भूखा होना आया था। बताते चले बाघ का जब सामान्य तौर पर पोस्टमार्टम होता है तो उसमें अन्य वन्यजीवों के अंग के अवशेष मिलते हैं लेकिन यह पहला ऐसा मामला है जिसमें बाघ के शावक मे मानव निर्मित वस्तु के अवशेष मिले हैं। वनाधिकारियों का कहना है कि बाघ भूखा रहा होगा और उसे खाने लिए कुछ नहीं मिला जिसके कारण उसने जंगल में कूड़े के रूप में पहुंचे शर्ट के टुकड़े को खाने की चीज समझकर खाया होगा जिससे वो शावक के पेट मे पहुँचा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
