Connect with us
Dehradun Police News Today Youth Beaten with Batons by Police SSP Takes Action and Lines Up Officers
Image : social media ( Dehradun Police News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun police news today: देहरादून में युवक पर पुलिस ने भाजी लाठियां SSP ने किया लाइन हाजिर…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun police news today: देहरादून में युवक पर पुलिस ने भाजी लाठियां SSP ने किया लाइन हाजिर…

1 min read

Dehradun Police News Today: देहरादून में पुलिसकर्मियों ने युवक पर भांजी लाठी, युवक हुआ बेहोश, SSP ने दारोगा और एसआई को किया लाइन हाजिर

Dehradun Police News Today Youth Beaten with Batons by Police SSP Takes Action and Lines Up Officers: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर प्रेमनगर क्षेत्र के उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में युवा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान छात्रों के जमवाडे को हटाने के लिए पुलिस के साथ एक युवक की बोलचाल हुई।

इस दौरान पुलिस ने युवक को पकड़कर उस पर जमकर डंडे बरसाए जिसके कारण वह बेहोश हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही SSP प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए एक दरोगा और SI को लाइन हाजिर किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, टेस्टिंग इमरजेंसी अलर्ट…

बता दें आगामी रविवार को राजधानी देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एक गायक का कार्यक्रम होना है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े आयोजन को लेकर संस्थान को अनुमति नहीं दी है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से ही छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। शुक्रवार को संस्थान के गेट पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे हुए थे जिसके चलते लंबा जाम लग गया।

पुलिसकर्मी हुए आग बबूला ( dehradun news today) 

जाम को लेकर लगातार पुलिस प्रशासन को फोन आने शुरू हुए तो पुलिस प्रशासन ने छात्रों और अन्य युवकों को तत्काल अपने-अपने वाहन हटाने को कहा। तभी इस दौरान एक युवक की पुलिसकर्मियों के साथ बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना जिसके कारण पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती

युवक पर जमकर बरसाए डंडे ( dehradun news live)

पुलिस युवक को पकड़ने का प्रयास करने लगी तो वह भागने लगा। इसके बाद कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिराकर डंडे से खूब पीटा। युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की कि की वह बेहोश हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर ( dehradun news today)

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार का भी गैर जिम्मेदार बयान सामने आया है, जिस पर उन्होंने इस घटना को हल्का बल का प्रयोग बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में SSP प्रमेद्र डोबाल द्वारा वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top