UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun samachar today: विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी, शिक्षकों ने खत्म किया आंदोलन
1 min read
Dehradun samachar today : उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी कर्मियों का आंदोलन हुआ खत्म ,बोले छोटे भाई जैसे है अजय ..
Dehradun samachar today: MLA Umesh Sharma Kau apologizes, teachers end protest uttarakhand live update : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते दिनों बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे प्रदेश के लोगो मे आक्रोश उत्पन्न किया। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना से गुस्साए शिक्षक कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। हालांकि इस बीच रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मीडिया के सामने आकर शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुई घटना पर अफसोस जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, जिसके पश्चात कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।
यह भी पढ़े :Dehradun breaking news today: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में विधायक पर मुकदमा दर्ज
बता दें बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट का जिक्र करते हुए रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया की यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र के एक विद्यालय के लिए 1.5 बीघा जमीन दान करने वाले परिवार के साथ विद्यालय का नामकरण संबंधित दानदाता स्वर्गीय पदम सिंह रावत के नाम पर करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय गए थे। इस दौरान उनके साथ संबंधित परिवार के लोग भी थे क्योंकि यह प्रकरण काफी लंबे समय से चल रहा था ,जिसके चलते बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद को शांत करने का प्रयास किया गया लेकिन इस बीच जाने अनजाने में घटना मारपीट तक पहुंच गई जिस पर उन्हें खेद है। उमेश का कहना है कि उन्हे जनहित के कार्यों में हमेशा कर्मचारियों अधिकारियों का सहयोग मिलता रहा है ऐसे मे उन्होंने भी उनका उचित सम्मान किया है। इसलिए शनिवार को हुई घटना पर उन्हें बेहद अफसोस है जिसके लिए उन्होंने संबंधित पक्ष से माफी मांगी।
छोटे भाई जैसे है अजय नौडियाल
उमेश शर्मा काऊ ने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार अधिकारी कर्मचारियों के हितों में काम कर रही है। इस प्रकरण में उन्होंने सभी पक्षों से संयम की अपील की। शिक्षा निदेशक उनके छोटे भाई की तरह है उनको जो चोट लगी है वह उन्हें भी लगी है जिससे उनका मन दुखी है। घटना का राजनीतिकरण न होने देने पर उन्होंने कर्मचारी शिक्षक संघ का भी आभार प्रकट किया है। बताते चलें बीते बुधवार को कांग्रेस नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत भी आंदोलन में समर्थन देने पहुंचे थे।
अधिकारियों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया SOP जारी
कौर कमेटी की डेढ़ घंटे चली बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि आरोपी विधायक और उसके समर्थकों ने किसी भी कर्मचारी अधिकारी को धमकी दी या प्रताड़ित किया तो संगठन बिना पूर्व सूचना के फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होगा। आंदोलन के लिए गठित कोर कमेटी की बैठक में स्पष्ट कहा गया है ,कि संगठन की मांग पर शासन ने कार्य स्थलों पर कर्मचारियों अधिकारियों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया sop जारी की है। वही मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार विधायक उमेश शर्मा काऊ की ओर से मांगी गई सार्वजनिक माफी ने आंदोलन खत्म कर दिया है।
