UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima news today: खटीमा खेल शिक्षक सस्पेंड वीडियो बनाकर छात्रा को करता था ब्लेकमेल
1 min read
Khatima news today: Khatima School Scandal khatima news today| खेल शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला
Khatima news today: chakarpur sports teacher suspended for blackmailing student by making sexual video udham Singh Nagar Uttarakhand breaking: Uttarakhand Crime News | School Safety Issue | Student Harassment Case उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले से गुरू शिष्य परंपरा के साथ ही मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। खटीमा तहसील क्षेत्र के चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में सामने आए इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक खेल शिक्षक पर छात्रा की आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़े :Bajpur Haldwani Crime News: बाजपुर सड़क किनारे घूम रही गाय को काटा हल्द्वानी से 2 गिरफ्तार
Khatima School news today Student Safety News | Harassment Case India | Education Department Alert
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा का वीडियो तैयार किया और बाद में उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश की। जब इस घटना की भनक छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत की। पुलिस हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात कही, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा।
Udham Singh Nagar news Public Protest News | School Management Issue | Local Anger
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग विद्यालय पहुंच गए। माहौल इतना गरम हो गया कि खंड शिक्षाधिकारी का मौके पर घेराव कर उनसे जवाब मांगा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी की लापरवाही और संरक्षण के कारण ही आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकतें करता रहा।
यह भी पढ़े :Kedarnath door opening 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले CM धामी ने की पूजा
Khatima news today Police Action Update | Legal Proceedings India | Suspension News
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर कोतवाली ले गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है और उसे विभागीय जांच के लिए संबद्ध कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :Highcourt UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Uttarakhand Education System Concern | Child Safety Law Accountability Issue
ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई एकल मामला नहीं हो सकता, बल्कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। इस घटना ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में असहजता और गुस्से का माहौल है। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
