Connect with us
Dehradun school news today: Child labour in junior highschool premnagar cantt, students being paid to paint.
फोटो सोशल मीडिया Dehradun school news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun school news today: देहरादून स्कूल में बाल मजदूरी, छात्रों को पैसे देकर कराया जा रहा पेंट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun school news today: देहरादून स्कूल में बाल मजदूरी, छात्रों को पैसे देकर कराया जा रहा पेंट

1 min read

Dehradun school news today: Child labour in junior highschool premnagar cantt, students being paid to paint: देहरादून स्कूल में बच्चों से पेंट करवाने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Dehradun school news today: Child labour in junior highschool premnagar cantt, students being paid to paint: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल यह अजब-गजब कारनामा प्रेमनगर कैंट जूनियर हाईस्कूल में हुआ है, जहां छात्रों से बाल मजदूरी करने की खबर है। आरोप है कि स्कूल परिसर में कुछ छात्रों से पेंट का काम करवाया गया और बदले में उन्हें 100-100 रूपए देने की बात कही गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर कैंट में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चों को पेंट करते देखा और इस पर आपत्ति जताई। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें स्कूल में बच्चों से काम करवाने को लेकर सवाल उठाए गए।

वीडियो में यह भी दावा किया गया कि छात्रों को काम के बदले सौ रुपये दिए जा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि सौ-सौ रूपए देने की बात वीडियो में खुद स्कूल की शिक्षिका द्वारा कही जा रही है। हालांकि विडियो में छात्र उस स्कूल में पढ़ने की बात करते भी दिख रहे हैं परंतु फिर भी छोटे उम्र के बच्चों से मजदूरी कराने की इस घटना को औचित्यपूर्ण ठहराना अनुचित होगा क्योंकि बाल मजदूरी एक अपराध है फिर चाहे वह स्कूल के छात्र हों या नहीं।

विरोध के बाद बढ़ा मामला

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बच्चे काम छोड़कर स्कूल परिसर से बाहर चले गए। मामला धीरे-धीरे सोशल मीडिया से होते हुए कैंट बोर्ड प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया।

कैंट बोर्ड ने जारी किया नोटिस

कैंट बोर्ड प्रशासन के अनुसार घटना की शिकायत मिलने के बाद संबंधित शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीईओ कैंट बोर्ड गढ़ी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उठे कई सवाल

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों से श्रम करवाने जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी है। शिक्षा से जुड़े लोग मानते हैं कि स्कूल बच्चों के सीखने और सुरक्षित माहौल का स्थान होता है, ऐसे में किसी भी तरह का शारीरिक श्रम करवाने के आरोप गंभीर माने जाते हैं।

अभिभावकों की चिंता

घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में भी चिंता है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय ऐसे कामों में लगाना उचित नहीं है। कई लोगों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। फिलहाल यह पूरा मामला जांच के दायरे में है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासनिक जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारी किस पर तय होती है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news: देहरादून प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मजदूरी करा रही प्रिंसिपल हुई निलंबित

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top