UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Kashipur News Today: काशीपुर खाली प्लाट के पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की गई जिंदगी
1 min read
Kashipur News Today: खाली प्लॉट के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
Kashipur News Today: 2 innocent children died after drowning in a water-filled vacant plot in Kashipur udham Singh Nagar Uttarakhand news live: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर महादेव कॉलोनी के खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की जिंदगी चली गई। बताया जा रहा है यह घटना तब घटित हुई जब बच्चे खाली प्लॉट के आसपास खेल रहे थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand gram pradhan: हरिद्वार फर्जी प्रमाण पत्र बनी ग्राम प्रधान अब चली गई कुर्सी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के पुष्पक विहार कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय देव पुत्र राजेंद्र और छह वर्षीय मयंक पुत्र नन्हें दोनों बच्चे एक दूसरे के मित्र थे। बीते दिन दोनों बच्चे खेलते खेलते महादेव कॉलोनी स्थित एक खाली भूखंड तक पहुंच गए। इस दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण खाली प्लॉट में काफी मात्रा में पानी जमा था। दोनों बच्चों को खेलते खेलते गर्मी लगी और वो उसी पानी में नहाने के लिए उतर गए।
पानी में डूबे दोनों बच्चे ( udham singh nagar news today)
दोनों बच्चे पानी में नहाने के दौरान धीरे-धीरे गहरे हिस्से तक पहुंच गए और देखते ही देखते पानी में डूबने लगे। बच्चों को पानी में डूबता देख आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने चीख पुकार मचाना शुरू किया।
दोनों बच्चों की मौत से सदमे मे परिजन ( udham singh nagar news today)
बच्चों की आवाज सुनकर एक स्थानीय युवक अमन रुहेला तुरंत मौके पर पहुंचा जिसने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगाई और एक बच्चे को बाहर निकाला। इसी दौरान वहां मौजूद अन्य बच्चों ने डरी सहमी आवाज में बताया कि एक और बच्चा भी पानी में डूबा हुआ है। इसके बाद अमन ने दोबारा पानी में उतरकर दूसरे बच्चे की भी तलाश की और उसे भी बाहर निकाला। दोनों बच्चों को तत्काल काशीपुर स्थित एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की ज़िंदगी जा चुकी थी।
यह भी पढ़े :Ramnagar dehradun train: रामनगर से देहरादून के लिए 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन
काफी समय से खाली प्लॉट में था पानी जमा ( udham singh breaking news)
दोनों बच्चों की मौत के बाद से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार उधम सिंह नगर जिले में छोटा सा रोजगार करते हैं जो घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली प्लॉट में लंबे समय से बरसाती पानी जमा था ,जिससे वहां गहरा जलभराव हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो शायद आज बच्चों की ज़िंदगी नहीं जाती।
