UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Delhi dehradun expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे 3 घंटे में पहुंचेगी वाल्वो AC बसें
1 min read
Delhi Dehradun Expressway : देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगे वाहन, दिल्ली तक का रास्ता 3 घंटे में पूरा करेगी वाल्वो व एसी बस
Delhi Dehradun Expressway: Volvo AC buses will reach in 3 hours after PM NARENDRA MODI inauguration uttarakhand breaking news today : देहरादून से दिल्ली एक्सप्रेसवे का आज मंगलवार को उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके तहत वाल्वो और एसी बसे एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हुई नजर आएंगी, जो 3 घंटे में देहरादून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। दरअसल पहले चरण में 8 वाल्वो, 6 एसी और एक साधारण बस को एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा शुरुआत में इन बसों का ट्रायल किया जाएगा, जिससे समय और कुल खर्चे का आकलन होगा।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर FIR गालियों से छिड़ा विवाद
बता दें राजधानी देहरादून से दिल्ली की दूरी सामान्य रास्ते से 260 किलोमीटर थी, लेकिन एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह दूरी अब 210 किलोमीटर रह गई है। इतना ही नहीं बल्कि जहां पुराने मार्ग से रोडवेज बसों को दिल्ली पहुंचने में 5 घंटे लगते थे अब यह समय घटकर 3 घंटे हो गया है। एक्सप्रेसवे में बसों का संचालन होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
एक्सप्रेसवे पर सावधानी से चलाएं वाहन ( dehradun delhi expressway latest news)
बताते चले एक्सप्रेसवे में देहरादून में प्रवेश करते समय आशारोडी के पास नजदीक मार्ग पर लगातार तेज ढलान है ,जहां वाहनों की गति सीमा पर ध्यान देना होगा। इसलिए यहां पर वाहनों को धीरे-धीरे और सावधानी पूर्वक चलाएं। एलिवेटेड रोड पर अनावश्यक हॉर्न ना बजाने के सुझाव दिए गए हैं।
ये भी दिए सुझाव (Delhi Dehradun Expressway)
०रात में कहीं पर वाहन को मोड़ना या रुकना मना है।
०एक्सप्रेस वे पर रिवर्स पर वाहन न चलाएं न ही यूटर्न लें।
०अगर एग्जिट छूट जाए तो अगला इंटरचेंज लेना होगा।
०कार की गति सौ और भारी वाहन की गति सीमा अस्सी तय है।
०बाई लेन भारी वाहन, मिडिल लेन सामान्य ड्राइविंग, दाई लेन ओवरटेक के लिए।
०बार-बार लेन बदलने से बचें, मोड़ पर ओवर टेक करने से बचें।
०इमरजेंसी में वाहन साइड सोल्डर में लगाएं, हजार्ड लाइट ऑन करें।
०किसी भी इमरजेंसी में मदद चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
०टनल में प्रवेश करते समय वाहन की लाइटें ऑन कर लें।
यह भी पढ़े :Dehradun delhi economic corridor: दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कारिरोड PM मोदी देंगे सौगात
एक्सप्रेसवे की जाने खासियत (Delhi Dehradun Expressway breaking news)
बताते चले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे अत्यधिक सुविधाओं से लैस है ,जो कल 213 किलोमीटर लंबा है। ये एक्सप्रेस वे दिल्ली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है, इसके निर्माण पर लगभग 12,000 करोड रुपए की लागत आई है। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेसवे को हाई स्पीड और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जिसमें दो रेलवे ओवर ब्रिज 10 बड़े पुल और सात इंटरचेंज बनाई गए है। परियोजना में सबसे खास बात यह है कि इसका 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है जो एशिया का सबसे लंबा बताया जा रहा है।
दिल्ली यूपी और उत्तराखंड के इन इलाकों से होगी कनेक्टिविटी (dehradun news today)
राजधानी दिल्ली में इसका शुरुआती बिंदु अक्षरधाम है, जहां से यह गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास और सोनिया विहार जैसे इलाकों को जोड़ते हुए आगे बढ़ता है। वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ा गया है।
उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यह एक्सप्रेस-वे लोनी बॉर्डर समेत अन्य जगहो से गुजरेगा ( Dehradun latest news)
उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यह एक्सप्रेस-वे लोनी बॉर्डर, बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरता है। उत्तराखंड में यह एक्सप्रेस-वे रुड़की होते हुए देहरादून पहुंचता है, जहां अशारोड़ी और राजाजी नेशनल पार्क के आसपास का क्षेत्र इसके अंतिम हिस्से में आता है।
