Connect with us
Car Accident himachal pradesh: fell into ditch 4 died of jani village kinauur news today
फोटो सोशल मीडिया Car Accident himachal pradesh

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Car Accident himachal pradesh: हिमाचल किन्नौर खाई में गिरी कार एक ही गांव के 4 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हिमाँचल प्रदेश

Car Accident himachal pradesh: हिमाचल किन्नौर खाई में गिरी कार एक ही गांव के 4 की गई जिंदगी

1 min read

Car Accident himachal pradesh: fell into ditch 4 died of jani village kinauur news today: हिमाचल के किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा: मां बेटे सहित एक ही गांव के चार लोगों की मौत, एक घायल

Car Accident himachal pradesh: fell into ditch 4 died of jani village kinauur news today: उत्तराखण्ड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां किन्नौर जिला में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बताया गया है कि भावानगर उपमंडल के जानी संपर्क मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में मां बेटे सहित एक ही गांव के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार छोल्टू अस्पताल में जारी है।

सुबह 7 बजे के आसपास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे उस समय हुई जब टापरी से जानी की ओर जा रही एक कार (एचपी 26 बी 8999) अचानक अनियंत्रित होकर संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि चार यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, उसकी मां कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार, सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी के रूप में हुई है। वहीं, विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

पोस्टमार्टम और जांच जारी

चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी भेजे गए हैं। प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं । कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एक ही हादसे में चार जिंदगियों के बुझ जाने से जानी और आसपास के गांवों में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Vikram Sharma dehradun: झारखंड गैंगस्टर का था मास्टरमाइंड विक्रम शर्मा मार्शल आर्ट की देता था ट्रेनिंग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top