Highlights देवभूमि दर्शन
Breaking news: शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, लगे गंभीर आरोप
1 min read
Delhi breaking news: मौत से कुछ घंटे पहले दोस्तों को दी पार्टी, 28 वर्षीय नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Delhi breaking news Aakriti Sutar Death Case Newlywed Woman dies After Falling from Third Floor: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक 28 वर्षीय नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है नव विवाहिता का शव उसके ही घर से आगे 10 किलोमीटर दूर पड़ा मिला। बेटी की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा नव विवाहिता के मौत के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल ओखलकांडा में चारा काट रहे ग्रामीण पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के संगम विहार इलाके की निवासी 28 वर्षीय आकृति की बीते 24 अप्रैल को आरस्तु सिक्का नाम के युवक से शादी हुई थी। आरस्तु पुष्प विहार का निवासी है जिसके परिवार में मां अनुश्रीय सुतार और एक भाई अभय सुतार है। शादी के बाद आकृति साकेत के पुष्प विहार स्थित अपने ससुराल में शिफ्ट हो गई थी। आकृति आत्मनिर्भर थी और छतरपुर में एक निजी कंपनी में सेल्स टीम में नौकरी करती थी। जबकि आरस्तु बेरोजगार है जिसके पिता एनडीएमसी में सेक्शन ऑफिसर है। आकृति प्रतिदिन मेट्रो से छतरपुर जाती थी जिसे छोड़ने उसका पति साकेत मेट्रो स्टेशन जाता था।
पुलिस ने दी शव मिलने की सूचना ( delhi crime news update)
बीते शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे आकृति ने दफ्तर से निकलने के बाद अपनी मां को फोन किया था। इसके बाद 6:40 बजे उसने मां को दोबारा फोन कर साकेत पहुंचने की बात की थी। इसके बाद अचानक से आकृति गायब हो गई। जब आरस्तु ने फोन कर आकृति के भाई को आकृति के ना मिलने की बात बताई तो इस बीच 9:00 बजे लोधी कॉलोनी पुलिस ने परिवार को फोन पर आकृति की लाश मिलने की सूचना दी।
शनिवार को ही दफ्तर वालों को दी पार्टी फिर आत्महत्या बना जाँच का विषय
पुलिस की मानें तो लगभग 7:30 के आसपास पालिका कुंज के एनडीएमसी के फ्लैट में आकृति जमीन पर पड़ी मिली थी। इस दौरान आकृति को एम्स ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने आकृति की चप्पल पर्स और मोबाइल को शव मिलने वाली जगह तीसरी मंजिल की छत से बरामद किया।
आकृति में छत से लगाई छलांग ( delhi news today)
पुलिस ने इस मामले में बताया कि ऐसा लगता है आकृति ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है । हालांकि परिजनों ने दावा किया है कि आकृति यदि छत से कूदती तो उसके शरीर पर से कहीं खून निकलता मगर ऐसा नहीं था वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ही उसने अपने ऑफिस वालों को शादी की पार्टी दी थी। शादी को अभी महज 2 महीने 10 दिन ही हुए थे। आकृति ने शादी के बाद 1 जुलाई से दफ्तर जाना शुरू किया था। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर विवादित बयान विधायक दिलीप रावत ने मांगी माफी…
ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप
आकृति की मौत पर उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही आकृति का पति और उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि जहां पर आकृति की लाश मिली है वहां पर खून की एक बूंद तक नहीं है। परिवार की मानें तो मुताबिक आकृति की शादी लव-अरेंज मैरिज थी, ऐसे में शादी के महज ढाई महीने बाद हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार इसे दहेज हत्या बता रहा है जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
