Connect with us
Diksha Pandey influencer haldwani : apologizes for her controversial comment on army soldiers' wives. Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Diksha Pandey influencer haldwani)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Diksha Pandey influencer: हल्द्वानी दीक्षा पांडे की फोजी की पत्नियों पर विवादित टिप्पणी मांगी माफी

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Diksha Pandey influencer: हल्द्वानी दीक्षा पांडे की फोजी की पत्नियों पर विवादित टिप्पणी मांगी माफी

1 min read

Diksha Pandey influencer haldwani : हल्द्वानी बुद्ध पार्क की फेम दीक्षा पांडे ने फौजी जवान की पत्नियों पर दिया शर्मनाक बयान, शिकायत दर्ज होते ही मांगी माफी

Diksha Pandey influencer haldwani : apologizes for her controversial comment on army soldiers’ wives. Uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी बुद्ध पार्क फेम दीक्षा पांडे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार सुर्खियों में आने का कारण निजी जीवन नहीं बल्कि फौजी जवानों के ऊपर टिप्पणी करना है। दीक्षा पांडे अपने फेसबुक वीडियो के माध्यम से फौजी की पत्नियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कह रही हैं कि पति इनके फौज में ये बैठी है मौज में, इतना ही नहीं बल्कि वो पहाड़ की महिलाओं को गंवार कहती हुई भी नजर आ रही है। हालांकि पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की ओर से दीक्षा पांडे के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर माफी मांगती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: मंत्री सतपाल महाराज की कार पर गिरा बोल्डर मची अफरातफरी

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी बुद्ध पार्क की फेम दीक्षा पांडे पहले अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में आई थी जिस पर कुछ लोगों ने उनका साथ भी दिया था। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस बार दीक्षा पांडे अपनी ही गलत टिप्पणियों के कारण एक बार फिर से विवादों में घिर चुकी हैं। दरअसल दीक्षा पांडे ने फेसबुक वीडियो के माध्यम से ना सिर्फ पहाड़ी महिलाओं को गंवार बोला बल्कि सेना के जवानों की पत्नियों पर भी अभद्र टिप्पणी की। दीक्षा पांडे ने कहा कि पति उनके फौज में ये बैठी हैं मौज में (पड़ोसी मौज मे) पहाड़ी आर्मी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह फौजी की पत्नियों के चरित्र पर आरोप लगा रही हैं।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने दीक्षा पांडे के विरुद्ध की शिकायत दर्ज(haldwani news today) 

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने दीक्षा पांडे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाते हुए कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की है। हैरानी की बात तो यह है की दीक्षा पांडे के पिता खुद देश सेवा कर चुके हैं। इसके बावजूद सेना के जवानों के परिवार पर इस प्रकार की टिप्पणी करना कदापि उचित नहीं है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL: नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, उपनल कर्मचारियों को पहले न्यूनतम वेतनमान देने के निर्देश

सोशल मीडिया पर गिड़गिड़ाती हुई नजर आई दीक्षा पांडे

पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज होते ही दीक्षा पांडे फेसबुक वीडियो के माध्यम से माफी मांगती हुई नजर आ रही है। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया है। इतना नहीं बल्कि दीक्षा की अभद्र टिप्पणी के बाद उनका सोशल मीडिया पर भारी विरोध होने लगा है। बताते चले सेना के जवान देश सेवा में अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं, जो माँ भारती की सेवा के लिए कई महीनों तक अपने परिवार से दूर रहते हैं। इस दौरान उनके परिवार की जिम्मेदारियां उनकी पत्नियां बखूबी से निभाती हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें कुछ लोगों की अभद्र भाषा के कारण अपमान झेलना पड़ता है जो सरासर गलत है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top